हर महीने 3 लाख की कमाई, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर
Updated on
16-02-2026 12:34 PM
नई दिल्ली: आप जैसे ही खूब कमाने लगते हैं, आपका खर्चा भी खूब बढ़ जाता है। अब बेंगलुरु की इस डेटा इंजीनियर को देख लीजिए। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी मासिक सैलरी और खर्चों का खुलासा किया है। @thinking.mori नाम की इस इंजीनियर ने बताया कि वह हर महीने 3 लाख रुपये कमाती हैं। इसमें से 2 लाख रुपये से थोड़ा ज़्यादा वह किराया, बिजली-पानी और निवेश जैसी चीज़ों पर खर्च करती हैं।
यह है खर्चों का पूरा हिसाब-किताब
इस इंजीनियर ने वीडियो में अपने खर्चों को बहुत साफ-साफ बताया है। उन्होंने बताया है कि उनका हर महीने का मकान किराया20,000 रुपये प्रति माह है। इस किराए में बिजली, पानी और वाई-फाई का बिल भी शामिल है। इसके अलावा वह अपनी घरेलू सहायिका को 5,000 रुपये अलग से देती हैं। इसलिए उनके बेसिक खर्चे ₹25,000 में ही पूरे हो जाते हैं।
ईएमआई चुकाने में बड़ी रकम
उनके खर्चों का एक बड़ा हिस्सा उस अपार्टमेंट की EMIपर जाता है जो उन्होंने अपने माता-पिता के लिए खरीदा है। महिला ने बताया कि वह हर महीने 30,000 रुपये EMI के तौर पर भरती हैं। उन्होंने समझाया, "मैं जानती हूं कि मकान एक देनदारी है, लेकिन कुछ चीज़ें भावनाओं से जुड़ी होती हैं और मैं यह अपने माता-पिता के लिए करना चाहती थी क्योंकि उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।"
अन्य खर्चे क्या
बेंगलुरु की यह डेटा इंजीनियर बताती हैं कि वह किराने के सामान पर हर महीने करीब 8,000 रुपये खर्च करती हैं। इसके अलावा बाहर खाने पर करीब 2,000 रुपये खर्च होता है। इन खर्चो के अलावा खुद की देखभाल, स्किनकेयर, तोहफे, विटामिन, बॉडीकेयर आदि पर उनका लगभग 5,000 रुपये हर महीने का खर्च होता है। आखिर में, उनके सब्सक्रिप्शन की बात करें तो वह जिम की मेंबरशिप और पर्सनल ट्रेनर के लिए 12,000 रुपये देती हैं। साथ ही नेटफ्लिक्स तथा एप्पल टीवी के लिए भी करीब 300 रुपये चुकाती हैं।
निवेश भी होता है
यह डेटा इंजीनियर अपनी 3 लाख रुपये की सैलरी में से कितना निवेश करती हैं, इस पर भी उन्होंने बात की है। उनके निवेश काफी सीधे-सादे हैं। वह हर महीने SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में 1 लाख रुपये डालती हैं। उन्होंने बताया, "मेरे पास पहले से ही 6 महीने का इमरजेंसी फंड है, इसलिए मैं इस समय उसमें कोई पैसा नहीं डाल रही हूं। तो, मेरे निवेश में फिलहाल सिर्फ SIP और कुछ सोना शामिल है जब वह अच्छा लग रहा हो।" कुल मिलाकर, वह हर महीने लगभग ₹2,12,000 खर्च करती हैं।
यात्रा पर भी करती हैं खर्च
उन्होंने जो 2.12 लाख रुपये का लेखा-जोखा दिया है, उसमें यात्रा पर होने वाला खर्च शामिल नहीं है। बेंगलुरु की इस महिला ने बताया कि उन्होंने 2025 में यात्रा पर 7 लाख रुपये खर्च किए थे। उनका कहना है "कुछ एक बार के खर्चे भी होते हैं जैसे नया फोन खरीदना या किसी शादी में जाना। ओह हां, मुझे अपनी शादी के लिए भी पैसे बचाने हैं, तो उसके लिए भी एक फंड बनाना होगा।"
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
नई दिल्ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
नई दिल्ली: दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के लिए जो वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके तहत उपभोक्ता आपस में ही…
नई दिल्ली: इस फाइनेंशियल ईयर में बैंकों का क्रेडिट ग्रोथ लगातार डिपॉजिट से ज्यादा बना हुआ है। इससे बैंकों के पास सिस्टम लिक्विडिटी की स्थिति टाइट हो गई है। टाइम्स ऑफ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट…
मुंबई : बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का संवेदी सूचकांक आज भी गिरावट के साथ ही खुला। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशक (Mutual Fund Investors) डरे हुए हैं। लेकिन जानकारों का…
नई दिल्ली: आप जैसे ही खूब कमाने लगते हैं, आपका खर्चा भी खूब बढ़ जाता है। अब बेंगलुरु की इस डेटा इंजीनियर को देख लीजिए। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में…
● साझेदारी के तहत मल्टी-प्रोडक्ट रोडमैप के हिस्से के रूप में गोबोल्ट ने तीन मस्टैंग स्मार्टवॉच और एक टीडब्ल्यूएस लॉन्च किया
● गोबोल्ट का लक्ष्य वित्त वर्ष 27 या 28 तक…