Select Date:

भगवान शिव पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर एफआईआर

Updated on 19-10-2024 12:15 PM
इंदौर : कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा शराब के नशे में भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इंदौर में भी मामला दर्ज कर लिया गया है. विधायक के कथित वायरल वीडियो के सामने आने के बाद उनके खिलाफ भाजपा के साथ ही हिंदू संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया. शुक्रवार देर रात इंदौर के तुकोगंज थाने का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराव कर प्रकरण दर्ज करने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भगवान शिव का नाम लेकर अपशब्द कहते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक हिंदू संगठनों के निशाने पर हैं. शुक्रवार को इंदौर में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, मामले में एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, इसके बाद पुलिस ने बताया कि श्योपुर विधायक के खिलाफ पहले ही श्योपुरक्षेत्र में केस दर्ज कर लिया गया है. इस पर बजरंग दल कार्यकर्ता नाराज हो गए और एफआईआर दर्ज करवाने की बात पर अड़ गए, बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ 299, 302 की धाराओं में केस दर्ज किया गया, इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन बंद किया.
वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक का कहना है कि उनके वीडियो से छेड़छाड़ की गई है. वहीं एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक, '' विधायक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने समेत कई मामलों में केस दर्ज किया गया है.''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
Krishna janmabhoomi vivad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह के विवाद के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह…
 26 October 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने अनोखे अंदाज में लट्ठ भांजकर अपनी परंपरागत कला का प्रदर्शन किया और जनता का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री…
 26 October 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कॉम्पैक्ट बॉडी घोषित की गई है जिसमें 17 उपाध्यक्षों के साथ 71…
 25 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार…
 25 October 2024
जबलपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह…
 25 October 2024
helpline number: मुख्यमंत्री लाइन पर हैं, आपसे बात करेंगे। इसी माह की 28 तारीख को ये फोन सीएम हेल्पलाइन समेत किसी भी सरकारी प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने वाले व्यक्ति के…
 24 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, जहां अजीत पवार गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई तो भाजपा के सीनियर…
 24 October 2024
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के रूप में इस माह तीसरा उपहार दिया है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार…
 24 October 2024
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।  उत्तर प्रदेश…
Advt.