'यूक्रेन को जवाब देने की तैयारी करो', हॉस्टल पर ड्रोन हमले से भड़के व्लादिमीर पुतिन, रूसी सेना को दिया आदेश
Updated on
23-05-2026 06:40 PM
यूक्रेन की ओर से हॉस्टल पर हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने रूसी सेना को जवाबी कार्रवाई के तरीकों पर विकल्प तैयार करने का आदेश दिया है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी फौज ने शुक्रवार को स्टारोबिलस्क शहर में एक छात्रावास पर जानबूझकर ड्रोन हमला किया है। आम लोगों और छात्रों पर हमले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। रूस और यूक्रेन में फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है
रूसी सरकार की ओर से बताया गया है कि छात्रावास पर हुए ड्रोन हमले में अब तक दस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बीबीसी ने क्षेत्र के गवर्नर के हवाले से बताया है कि लुहांस्क क्षेत्र में रातभर चले इस हमले में 38 लोग घायल हुए हैं और 11 अभी लापता हैं। यह दिनों में रूसी पर यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला है। पेडागोगिकल यूनिवर्सिटी के कॉलेज की पांच मंजिला डॉरमेट्री बिल्डिंग के अंदर 14-18 साल के 86 बच्चे मौजूद थे।
कीव में सत्ता पर कब्जा करने वाले 'नियो-नाजी शासन' ने एक स्टूडेंट हॉस्टल पर 'आतंकी हमला' किया। हमला रात में हुआ, जब स्टूडेंट्स सो रहे थे। स्टारोबिल्स्क में बच्चों पर जुल्म करके, कीव शासन और उसके हैंडलर्स दुश्मनी को बढ़ाने और लड़ाई को सुलझाने की कूटनीतिक कोशिशों को कमजोर कर रहे हैं। - व्लादिमीर पुतिन
पुतिन ने दिखाया कड़ा रुख
पुतिन ने कहा है कि इस छात्रावास के पास कोई सैन्य ठिकाना, खुफिया एजेंसियों की फैसिलीटी या उनसे जुड़ी सेवा मौजूद नहीं हैं। इससे साफ है कि यूक्रेन की ओर से आम लोगों पर सोच समझकर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास यह दावा करने का कोई आधार नहीं है कि रूस के एयर डिफेंस या वॉरफेयर सिस्टम की वजह से हॉस्टल की इमारत पर हमला किया गया।
व्लादिमीर पुतिन ने हमले के बाद रूसी सेना को जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी करने का आदेश दे दिया है, इससे दोनों देशों में संघर्ष तेज हो सकता है। दूसरी ओर यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने स्टारोबिल्स्क में रूस की विशेष रुबिकॉन ड्रोन सैन्य इकाई के मुख्यालय पर हमला किया है। यूक्रेनी सेना ने किसी गलत इमारत को निशाना बनाने की संभावना पर जवाब नहीं दिया है।
'यूक्रेन ने एक नई शुरुआत की है'
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बेबस बच्चों के खिलाफ अमानवीय हमला, हथियारों से होने वाली लड़ाई का एक नया अध्याय है। इसे कीव शासन शुरू कर रहा है, जिसे लड़ाई के मैदान में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे हमले नाटो से मिले लंबी दूरी के हथियारों से किए जाते हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला गलती से नहीं हो सकता था। यह आम लोगों पर जानबूझकर किया गया, जो जर्मन नाजियों की भावना से किया गया। हम अंतरराष्ट्रीय संगठनों, देश की सरकारों और दुनियाभर की जनता से स्टारोबेल्स्क में हुए हमले की निंदा करने की अपील करते हैं।
यूक्रेन की ओर से हॉस्टल पर हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने रूसी सेना को जवाबी कार्रवाई के तरीकों पर विकल्प तैयार…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के साथ बातचीत में व्यापार और अर्थव्यवस्था मुख्य एजेंडे थे. अमेरिका ने '5B' फॉर्मूला पेश किया, जबकि चीन ने रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंध'…
ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी चीन में हैं. पश्चिम एशिया संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है. गुरुवार को…
अमेरिकी सैन्य विशेषज्ञ जॉन स्पेंसर ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर कहा है कि भारत ने इस संघर्ष में रणनीतिक रूप से बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने बताया कि…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से फंसे हुए जहाज़ों को निकालने के लिए शुरू किए गए अमेरिकी अभियान को "कुछ समय के लिए" रोका…
कूटनीति में जितनी बातें बताई जाती हैं, उससे ज्यादा छुपाई जाती हैं... चाणक्य के दौर से ये गूढ़ मंत्र रहा है. लेकिन अमेरिका-ईरान की बातचीत में इससे एकदम उलटा नजारा…
व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ डोनाल्ड ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में फ़ायरिंग के बाद संदिग्ध शख़्स को हिरासत में ले लिया गया है.फ़ायरिंग की आवाज़ों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड…
अमेरिका और चीन में टॉप डिफेंस वैज्ञानिकों की मौत और गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. ये वैज्ञानिक न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, हाइपरसोनिक हथियार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस रिसर्च और एडवांस्ड वेपन्स…