Select Date:

लगातार तीसरी बार ODI वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी वेस्टइंडीज, साख पर उठ रहे सवाल

Updated on 10-08-2026 07:51 PM
शुक्रवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया। उसे अब क्वालीफायर नहीं खेलने होंगे। वहीं, इस जीत से यह भी साफ हो गया कि वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए एक बार फिर क्वालीफायर राउंड से गुजरना होगा। 1975 और 1979 में वनडे विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम लगातार तीसरी बार सीधे क्वा क्वालीफाई करने में असफल रही है। वेस्टइंडीज ने 2019 में सीधे क्वालीफाई नहीं किया था, क्योंकि वह वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में नहीं रह पाई थी। हालांकि, जिम्बाब्वे में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए उन्होंने जगह पक्की कर ली थी। 2023 विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम ना तो सीधे क्वालीफाई कर पाई और ना ही क्वालीफायर के माध्यम से ही उनको जगह मिली थी। अब 2027 के विश्व कप में भी वेस्टइंडीज की नैया डगमगा गई है और उसे क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलकर ही जगह मिल सकेगी।
वेस्ट इंडीज के लिए खत्म हो गई हैं स्वत: क्वालीफिकेशन की संभावनाएं
वेस्टइंडीज मौजूदा वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए आईसीसी का यह रूल है कि मेजबान टीम को छोड़कर, वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल पूर्ण सदस्य टीमें विश्व कप के लिए स्वतः क्वालीफाई कर जाती हैं। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका शीर्ष आठ में एकमात्र मेजबान टीम है, जबकि जिम्बाब्वे 11वें स्थान पर है। इसका मतलब यह है कि नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश को भी स्वतः क्वालीफाई करने का मौका मिल सकता है, जबकि 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज स्वत: क्वालीफिकेशन की रेस से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज को विश्व कप 2027 में सीधे क्वालीफाई करने के लिए चाहिए था कि आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान को 5-0 या 4-1 से हरा दे साथ ही वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से जीत ले। हालांकि, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया और दूसरा अफगानिस्तान ने जीत लिया है, जिसका मतलब है कि आयरलैंड सीरीज तभी 3-1 से जीत सकता है जब वह बचे हुए सभी मैच जीत ले। इसका मतलब यह है कि भारत के खिलाफ 2-0 की जीत वेस्टइंडीज के लिए आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष नौ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होगी। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2006 में जीती थी और भारत में उनकी आखिरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत 2002 में हुई थी। इन आंकड़ों को देखकर यह भी नहीं लगता कि वेस्टइंडीज भारत को 2-0 से शिकस्त दे सकेगी।
दो बार की विश्व चैंपियन की साख पर उठ रहे सवाल
बता दें कि वेस्ट इंडीज ने 1975 और 1979 में टूर्नामेंट के पहले दो संस्करण जीते थे और 1983 में भी जीत के प्रबल दावेदार थे, लेकिन फाइनल में उन्हें कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने करारी शिकस्त दी थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ वेस्टइंडीज उन तीन टीमों में से एक है जिन्होंने टूर्नामेंट को एक से अधिक बार जीता है। भारत ने भी इसे दो बार जीता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इसे छह बार जीता है। वेस्टइंडीज की पिछले दो दशकों में हुई स्थिति से उनके क्रिकेट की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
शुक्रवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने 2027 वनडे विश्व कप के…
 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
 02 August 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
Advt.