Select Date:

पड़ोसी को बिजली बेच कर सकते हैं कमाई, दिल्ली में शुरू होगी व्यवस्था, मोबाइल ऐप से तय होंगे दाम

Updated on 16-02-2026 12:40 PM
नई दिल्ली: दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के लिए जो वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके तहत उपभोक्ता आपस में ही बिजली खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। तीनों बिजली वितरण कंपनियां (बीएसईएस, टाटा पावर डीडीएल और एनडीएमसी) को अपने क्षेत्र में ऐसे 1000-1000 कंस्यूमर्स तैयार करने हैं।

बिजली वितरण कंपनियों के अनुसार, डीईआरसी ने वर्चुअल नेट मीटरिंग की जो नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके अनुसार नेट मीटरिंग एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें आपके घर या बिल्डिंग की छत पर सोलर पैनल लगा है, तो आप अपनी जरूरत से अधिक बनी बिजली को बिजली वितरण कंपनी को वापस भेज सकते हैं। जब आप ग्रिड से बिजली लेते हैं, तो मीटर उसे रिकॉर्ड करता है। जब कोई अतिरिक्त सोलर बिजली ग्रिड में भेजता हैं, तो वह भी रिकॉर्ड होती है। महीने के अंत में दोनों का अंतर (नेट) निकालकर बिल बनाया जाता है।

क्या होगा फायदा?

अगर आपने ज्यादा बिजली भेजी है, तो उसका क्रेडिट आपके बिल में अडजस्ट हो जाता है। वर्चुअल नेट मीटरिंग इससे थोड़ी अलग व्यवस्था है, जिसमें एक ही स्थान पर बनी सोलर बिजली को कई उपभोक्ताओं के बीच उनके स्वीकृत लोड के अनुसार बांटा जा सकता है, भले ही वे अलग-अलग मीटर क्यों न रखते हों। उदाहरण के तौर पर एक बिल्डिंग में 20 लोग रहते हैं, तो वे मिलकर एक कॉमन सोलर प्लांट बिल्डिंग से दूर कहीं भी जमीन लेकर लगा सकते हैं।डीईआरसी के नई गाइडलाइंस के अनुसार, उपभोक्ता आपस में सीधे बिजली खरीद-फरोख्त कर सकते हैं, जिसे पीयर-टू-पीयर ऊर्जा व्यापार का नाम दिया गया है। जो बिजली खरीदेगा उसे स्मार्ट मीटर लगाना होगा। बिक्री करने वाले उपभोक्ता के पास रूफटॉप सोलर प्लांट और नेट मीटरिंग की सुविधा होनी जरूरी है। दोनों पक्ष मोबाइल ऐप के जरिए बिजली की दरें तय कर सकते हैं। लेनदेन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित रखी गई है।

आखिर क्यों जरूरी था वर्चुअल नेट मीटरिंग?

वर्चुअल नेट मीटरिंग को काफी आसान बनाया गया है, ताकि सभी तरह के उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिल सके। इसलिए वर्चुअल नेट मीटरिंग
सिंगल पॉइंट कंस्यूमर तक पहुंचाया गया है। सोलर बिजली बनाने वाले उपभोक्ता अपनी अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी कमा सकते है। खरीदारों को डिस्कॉम की तय बिजली दरों की तुलना में कम दरों पर बिजली मिल सकती है। बिजली खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को सरकार ने पूरी तरह से पारदर्शी और डिजिटल बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 11 May 2026
शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300…
 01 April 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी…
 19 March 2026
भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार की चपेट में गौतम अडानी समूह की कंपनियां भी आ गई हैं। अडानी समूह के ज्यादातर शेयर बिकवाली मोड में हैं। इनमें भी एक…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
Advt.