Select Date:

ज़ोहेब सिद्दीकी ने बताया 'मैं दिल तुम धड़कन' के शीर्षक और उनके पसंदीदा गीत के बीच का अनोखा रिश्ता

Updated on 17-10-2024 10:57 PM

मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो 'मैं दिल तुम धड़कन' में इसका एक खूबसूरत उदाहरण देखने को मिलता है। इस शो ने न केवल अपनी भावनात्मक कहानी से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि इसके शीर्षक ने भी उनके बीच एक गहरा भावनात्मक कनेक्शन बनाया है। ऐसे में शो में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता ज़ोहेब अशरफ सिद्दीकी ने हाल ही में शो के शीर्षक और इससे जुड़े एक प्रसिद्ध गाने के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है।

ज़ोहेब ने जब पहली बार शो का नाम सुना तो उनके मन में क्या विचार आए, इसके बारे में बताते हुए वे कहते हैं, "मैं किशोर कुमार का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं! जब मैंने शो साइन किया और इसका फाइनल नाम 'मैं दिल तुम धड़कन' सुना, तो मुझे तुरंत किशोर दा का वो अमर गीत याद आ गया - ‘मैं प्यासा तुम सावन... मैं दिल तुम मेरी धड़कन।’ उस वक्त मैंने तुरंत गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। मेरे लिए यह नाम सिर्फ एक टाइटल नहीं है और जब ये गाना शो के बैकग्राउंड में बजता है, तो यह गीत शो के असली भाव को पूरी तरह से दर्शाता है। ये गाना उन प्रेरणादायक गीतों में से एक है जो सेट पर जाते समय मेरी प्लेलिस्ट में हमेशा रहता है। खास बात ये है कि इसके बोल शो की मुख्य भावनाओं और रिश्तों को दर्शाते हैं - जैसे एक माँ-बेटे और पिता-बेटे के बीच का रिश्ता। मुझे लगता है कि यह शो भी बिलकुल किशोर कुमार के गीतों की तरह भावनाओं की गहराइयों को छूता है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी खुदको इससे जोड़ पाते होंगे।"

'मैं दिल तुम धड़कन' शो के हाल ही के एपिसोड में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है, जहां पता चलता है कि 'कान्हा' (कविश द्वारा अभिनीत किरदार) वास्तव में केशव का बेटा है! इस खुलासे के बाद केशव और वृंदा (राधिका मुथुकुमार द्वारा अभिनीत किरदार) के बीच एक जबरदस्त कानूनी लड़ाई छिड़ने वाली है कि कान्हा अब किसके साथ रहेगा। भरपूर ड्रामे से भरी इस कहानी के अगले मोड़ को जानने के लिए देखिए 'मैं दिल तुम धड़कन' शो, हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.