गलती हो गई...', होर्मुज में जहाज पर हमले कर बुरा फंसा ईरान, अब आया कबूलनामा
Updated on
12-07-2026 02:11 PM
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा घटना सामने आई है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों के साथ हुई गुप्त बातचीत में स्वीकार किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में कारोबारी जहाजों पर हमला "गलती" थी और अब वह बातचीत का रास्ता जारी रखना चाहता है.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन को बताया कि जहाजों पर हमला ईरान के भीतर मौजूद कट्टरपंथी गुट के कुछ तत्वों ने किया, जिनका मकसद दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत को पटरी से उतारना था. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधियों ने कहा, "हमसे गलती हो गई. हम बातचीत जारी रखना चाहते हैं."
व्हाइट हाउस ने इस घटना को युद्धविराम का उल्लंघन माना है. ट्रंप प्रशासन चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करे कि जहाजों पर हमला गलत था और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी. अमेरिका ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि ईरान फिर किसी तरह की सैन्य आक्रामकता दिखाता है, तो उसके खिलाफ सैन्य और आर्थिक दोनों स्तरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
होर्मुज में तनाव कम करने के लिए ओमान में वार्ता
रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अपने वरिष्ठ सलाहकारों को ईरान के साथ बातचीत जारी रखने के निर्देश दिए हैं. दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच ओमान में वार्ता का दौर भी प्रस्तावित है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान के दौरे पर भी गए हैं, जहां होर्मुज में तनाव को लेकर बातचीत हुई.
अमेरिकी अधिकारियों का यह भी दावा है कि ईरान को उम्मीद नहीं थी कि तेल और गैस से लदे इतने जहाज ओमान के दक्षिणी समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करेंगे. इसी वजह से उसने अपनी रणनीति बदली और जहाजों को निशाना बनाया. हालांकि, तेहरान ने सार्वजनिक रूप से इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा घटना सामने आई है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों के साथ हुई…
भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ जीएफ़एस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है.मंत्रालय ने बताया कि जहाज़ पर सवार 11…
अमेरिका चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करे कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला है और शनिवार को होने वाली बातचीत के तहत कॉमर्शियल जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने का…
न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड को स्वाभाविक साझेदार…
अमेरिकी उद्यमी निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच पानी के मुद्दे पर तनातनी को लेकर बात की है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते…
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की एक नसीहत का जवाब देते हुए भारत का ज़िक्र किया.नेतन्याहू ने दावा किया कि भारत में उनको प्यार…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में कुछ ईरानियों को रोते हुए देखकर हैरान हैं.अमेरिकी…
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके बेटे भी पहुंचे हैं। दिवंगत खामेनेई के तीन बेटों मसूद, मेसम और मुस्तफा ने तेहरान में मारे गए सुप्रीम…