दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी पर क्यों छिड़ी बहस
Updated on
19-09-2026 11:09 PM
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन पदों पर क़ब्ज़ा कर लिया है, जबकि एक पद इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के खाते में गया है.
इन नतीजों को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने टिप्पणी की है.
वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से मतगणना को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कहा, "मैंने यह एनएसयूआई अध्यक्ष से सुना है कि मतगणना और मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी हुई. इसकी जांच की जानी चाहिए, क्योंकि इसका उन 2-3 सीटों पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिनका फ़ैसला बेहद कम अंतर से हुआ."
लेकिन नतीजे आने के बाद जेन ज़ी को लेकर बहस छिड़ गई है और सीजेपी के सौरव दास ने कहा है कि जेन ज़ी के वोट बंटने के कारण ऐसे नतीजे आए
दरअसल कुछ दिन पहले ही जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जेन ज़ी का बड़ा प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा था.
डूसू चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को एक भी पद हासिल नहीं हुआ.
इन चुनावों में प्रेसीडेंट पद पर एबीवीपी के यश डबास ने जीत हासिल की है. जबकि, सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी के ही लक्ष्य राज सिंह ने जीत हासिल की है.
सबसे अधिक चर्चा वाइस प्रेसीडेंट पर दीपांशु शौकीन के जीत की हो रही है, जिन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा.
किसने कहा कहा ?
उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की छात्रसंघ चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे सभी युवा साथियों को बधाई. यह जीत सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के लगातार विश्वास को दर्शाती है, जो 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पर आधारित है. यह 'विकसित भारत' के विजन में योगदान देने के उनके मजबूत संकल्प को भी दर्शाती है."
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू एक्स पर लिखा, "युवाओं की आवाज़ बुलंद और स्पष्ट है. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई!"
सीजेपी के सौरव दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना
नहीं हैं. बहुमत ने उनके पक्ष में वोट नहीं दिया है."
सौरव दास ने लिखा, "सीजेपी को निशाना बनाने पर ध्यान देने के बजाय कांग्रेस और उसके संगठनात्मक ढांचे के लिए बेहतर होगा कि वे अपनी व्यवस्था ठीक करें. यह व्यवस्था ठीक करने की प्रक्रिया पिछले 12 साल से चल रही है और लोग अब धैर्य खो रहे हैं."
"ठीक उसी तरह जैसे एनएसयूआई का बाग़ी उम्मीदवार, जिसे एनएसयूआई का टिकट नहीं दिया गया, उपाध्यक्ष पद पर बड़े अंतर से जीत गया. वामपंथी एकता में कुछ लोग, सभी नहीं, वैचारिक शुद्धता और अलगाव पर बहुत ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं."
सौरव दास ने लिखा, "उन्हें जागना चाहिए और हक़ीक़त को समझना चाहिए. कोई भी उनके समर्थन या मान्यता के लिए उनके पास नहीं आ रहा है. अगर यही विपक्ष की 'एकता' है, तो मुझे डर है कि वे आगे भी विपक्ष में ही बने रहेंगे."
जेन ज़ी पर छिड़ी बहस
सबसे बड़ी पार्टी रही. इसमें कुछ हद तक बंटे हुए वोटों का भी फ़ायदा मिला. जेन ज़ी का वोट अब भी बंटा हुआ है और उसे हासिल करने की गुंजाइश बनी हुई है. कोई भी इसे अपने पक्ष में तय मानकर नहीं चल सकता."
सीजेपी के सौरव दास ने एक्स पर लिखा, "बेरोज़ागारी, खराब शिक्षा व्यवस्था, जर्जर स्कूलों, महंगाई और व्यापक निराशा का सामना कर रहे करोड़ों युवा भारतीयों की पूरी पीढ़ी के राजनीतिक माहौल को सिर्फ एक छात्र संघ चुनाव के नतीजे तक सीमित कर देना, जो पूरी तरह पैसे और बाहुबल से संचालित हुआ, अच्छा विश्लेषण नहीं है."
"और अगर यही राजनीतिक माहौल का पैमाना है, तो 8 दिन पहले गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में एबीवीपी की हार को कैसे देखा जाए? क्या वहां के जेन ज़ी युवा दिल्ली के किसी एक कॉलेज के जेन ज़ी युवाओं से कम महत्वपूर्ण हैं?"
उन्होंने आगे लिखा, "यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि कोई सरकार सिर्फ चुनावों को ही राजनीतिक माहौल का पैमाना मानती है, खासकर तब जब नतीजे स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि उनके सत्ता में होने का एकमात्र कारण विपक्षी वोटों का बंटना है."
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…
विजयीपुर प्रखंड के छात्र आदर्श कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स में हुए चुनाव में…
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि सिस्टम पर छह लोगों का कब्ज़ा…
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के दीपांशु शौकीन की जीत पर सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है. उनकी जीत ने चारों केंद्रीय पैनल…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन पदों पर क़ब्ज़ा कर लिया है, जबकि एक पद इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के…
असम में शनिवार को मशहूर गायक जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जुबिन की याद में कई जगह प्रार्थना, नाम-कीर्तन किए जा रहे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए विकासशील देशों को ग़लत तरीक़े से ज़िम्मेदार ठहराया जाता है.प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और…