दिल्ली से अखिलेश यादव के लिए आई खुशखबरी, सपा के स्टूडेंड विंग ने DUSU Election में दी कड़ी टक्कर
Updated on
20-09-2026 01:36 PM
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव मैदान में उतरे। इस चुनाव में उनका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा। अपने इस शानदार प्रदर्शन के कारण विशेष यादव का नाम मीडिया और राजनीतिक गलियारों में छा गया।
कौन हैं विशेष यादव
दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र संघ चुनाव लड़ने वाले विशेष यादव मूल रूप से गुरुग्राम के शिकोहरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई गुरुग्राम से ही पूरी की और इस वक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में पढ़ रहे हैं।
क्या रहा चुनाव रिजल्ट
संयुक्त सचिव पद पर विशेष यादव ने 15778 वोट प्राप्त किए। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रत्याशी को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया, जो कि डीयू जैसे बड़े विश्वविद्यालय में एक ऐतिहासिक आंकड़ा माना जा रहा है। हालांकि एबीवीपी के उम्मीदवार लक्ष्यराज सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले में विशेष यादव को हरा दिया। लक्ष्यराज को 16615 वोट मिले, जिसके चलते विशेष यादव 837 वोटों के अंतर से हार गए।
विशेष को अखिलेश यादव का है समर्थन
विशेष यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन मिला हुआ है। दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे बड़े मंच पर समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले उनका इतना बड़ा वोट बैंक हासिल करना उत्तर प्रदेश की राजनीति और युवाओं के बीच सपा के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।
चुनाव हारने के बाद क्या बोले विशेष यादव
चुनाव हारने के बाद विशेष काफी मायूस हुए। उन्होंने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, यह किसी उम्मीदवार के खिलाफ खुली धांधली है। मैं छात्रों की आवाज के लिए लगातार लड़ता रहूंगा। उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि, मैं उन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराऊंगा जिन्होंने चुनाव में धांधली की है।
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…
विजयीपुर प्रखंड के छात्र आदर्श कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स में हुए चुनाव में…
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि सिस्टम पर छह लोगों का कब्ज़ा…
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के दीपांशु शौकीन की जीत पर सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है. उनकी जीत ने चारों केंद्रीय पैनल…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन पदों पर क़ब्ज़ा कर लिया है, जबकि एक पद इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के…
असम में शनिवार को मशहूर गायक जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जुबिन की याद में कई जगह प्रार्थना, नाम-कीर्तन किए जा रहे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए विकासशील देशों को ग़लत तरीक़े से ज़िम्मेदार ठहराया जाता है.प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और…