बिहार के लाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में लहराया परचम, 250 वोटों से हासिल की जीत
Updated on
20-09-2026 01:34 PM
विजयीपुर प्रखंड के छात्र आदर्श कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स में हुए चुनाव में आदर्श ने पाठ्यक्रम प्रतिनिधि (कोर्स रिप्रेजेंटेटिव) पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 250 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।
उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही विजयीपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वजन, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। आदर्श कुमार विजयीपुर निवासी एवं भाजपा नेता मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव के पुत्र हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने छात्र प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव मैदान में उतरकर विद्यार्थियों से समर्थन मांगा। चुनाव परिणाम में उन्हें विद्यार्थियों का भरोसा मिला और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 250 मतों की बढ़त बनाकर जीत हासिल की।
आदर्श की जीत पर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। लोगों ने कहा कि विजयीपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधि चुना जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
जीत के बाद आदर्श कुमार ने सभी मतदाताओं और समर्थकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधि के रूप में विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय स्तर पर उठाना और उनके हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…
विजयीपुर प्रखंड के छात्र आदर्श कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स में हुए चुनाव में…
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि सिस्टम पर छह लोगों का कब्ज़ा…
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के दीपांशु शौकीन की जीत पर सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है. उनकी जीत ने चारों केंद्रीय पैनल…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन पदों पर क़ब्ज़ा कर लिया है, जबकि एक पद इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के…
असम में शनिवार को मशहूर गायक जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जुबिन की याद में कई जगह प्रार्थना, नाम-कीर्तन किए जा रहे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए विकासशील देशों को ग़लत तरीक़े से ज़िम्मेदार ठहराया जाता है.प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और…