Select Date:

अदाणी फाउंडेशन को गुजरात सरकार ने वन पंडित पुरस्कार से किया सम्मानित

Updated on 11-08-2024 06:23 PM

अहमदाबाद, 10 अगस्त 2024: अदाणी फाउंडेशन को गुजरात के मुंद्रा में वर्ष 2022-23 में 1,70,000 से अधिक पेड़ लगाने के लिए वन पंडित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संगठन को 8 अगस्त 2024 को देवभूमि द्वारका में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में प्रदान किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल ने पुरस्कार प्रदान किए और फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण अभियान की देखरेख करने वाले वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री कार्षणभाई गाधवी ने पुरस्कार प्राप्त किया।

इस उपलब्धि ने फाउंडेशन को देश में पेड़ लगाने वाले प्रमुख संगठनों में नंबर एक बना दिया है। अदाणी फाउंडेशन के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि यह पुरस्कार संगठन की 28वीं वर्षगांठ के मौके पर मिला है। इस सम्मान से फाउंडेशन के वनीकरण कार्य को और बढ़ावा मिलेगा। इस वर्ष फाउंडेशन 57,000 से अधिक पेड़ लगा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने कहा, "हममें से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ और पूर्वजों के नाम पर एक पेड़ लगाना चाहिए ताकि हमारी धरती हरी-भरी हो सके। गुजरात राज्य का लक्ष्य मार्च 2025 तक 17 करोड़ पेड़ लगाना है।"

फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान 2020-21 में मुंद्रा के नाना काप्या गांव में पेड़ लगाने की शुरुआत की थी। एक छोटी सी ज़मीन पर घना जंगल बनाने के लिए ग्रामीणों को इस पहल में शामिल किया गया था। इस दौरान ज्यादातर औषधीय, लगभग 40 प्रजातियों के 6,000 से अधिक पेड़ ग्रामीणों, विशेष रूप से युवाओं द्वारा लगाए गए। इस अभियान में बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया था।

साल 2022 में, मोती भुजपुर ग्राम पंचायत और विसरी माता सेवा ट्रस्ट ने मिलकर 25,000 से अधिक पेड़ लगाने के लिए एक विशाल वृक्षारोपण अभियान की योजना बनाई थी। इस परियोजना को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने भूमि, बिजली और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी। वहीं फाउंडेशन ने भूमि को साफ करने और वृक्षारोपण की सुविधा प्रदान करने में सहायता की थी।

केंद्र सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत चल रही प्रकृति रथ पहल के अंतर्गत, फाउंडेशन ने वन विभाग के साथ मिलकर एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नेतृत्व उपवन संरक्षक और सामाजिक वानिकी प्रमुख हरेषभाई मकवाणा कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से मुंद्रा तालुका के लोगों द्वारा लगभग 50,000 पौधे लगाए गए। इसके अलावा, मुंद्रा तालुका के किसानों को 21,000 खजूर और आम के पौधे वितरित किए गए।

अदाणी फाउंडेशन ने मुंद्रा तालुका के 35 गांवों में 150 से अधिक स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया है। फाउंडेशन ने लोगों की भागीदारी से नाना काप्या, धराब, प्रतापपर, शिराचा, मोती भुजपुर, नानी भुजपुर और नवीनल गांवों में सामुदायिक वन विकसित किए हैं। इसके अलावा, लगभग 60 स्कूलों, गांव के श्मशान घाटों, खेल के मैदानों और धार्मिक स्थलों को बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान के तहत सफलतापूर्वक शामिल किया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, 4,000 मीट्रिक टन से अधिक कार्बन सीकेस्ट्रेशन हासिल किया गया है। 

अदाणी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक वसंत गाधवी ने कहा, "पिछले 28 वर्षों से अदाणी फाउंडेशन लगातार एक स्थायी पर्यावरण और सशक्त समाज बनाने के लिए काम कर रहा है। हमारे वनरोपण और जैविक खेती की पहलें न केवल इस क्षेत्र की मिट्टी को समृद्ध कर रही हैं, बल्कि किसानों को खेती के नए तरीके अपनाने में भी मदद कर रही हैं, जो स्थायी और लाभदायक हैं। हमारी यात्रा की सफलता लोगों की समर्पित मेहनत और सहयोग के कारण संभव हो पाई है। हम इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2024
गुजरात के राजकोट जिले के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने आए 350 मरीजों को नींद से उठाकर उन्हीं के मोबाइल नंबर और ओटीपी से बीजेपी सदस्य बनाए जाने…
 14 October 2024
सूरत भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली एवं उससे जुड़े अन्य त्यौहारों की श्रृंखला को ज़ोर-शोर से मनाने के लिए व्यापारी और उपभोक्ता दोनों बेहद उत्साहित हैं और यही वजह…
 11 October 2024
गुजरात के सूरत में एक लड़की से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक की मौत गुरुवार को हो गई। पुलिस हिरासत के दौरान सांस…
 08 October 2024
गुजरात में सूरत जिले के नरेना आश्रम शाला में छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। सोमवार को आदिवासी विकास विभाग की टीम निरीक्षण के लिए शाला पहुंची…
 30 September 2024
अंजना मिश्रा ख़बर खुलासा Surat *नवंबर-दिसंबर 2024 में 48 लाख शादियों से 5.9 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद*अकेले दिल्ली में ही 4.5 लाख शादियों से 1.5 लाख करोड़ रुपये…
 23 September 2024
अंजना मिश्रा ख़बर खुलासा चाँदनी चौक से भाजपा सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को आज एक पत्र भेजकर आग्रह किया है कि लाल…
 21 September 2024
सूरत: गुजरात के सूरत में ट्रेन पलटाने की साजिश की गई है। ट्रैक पर लगी फिश प्लेट और चाबियां खोलकर फेंकी गई हैं। समय रहते जानकारी मिलने से एक बड़ा…
 15 September 2024
अंजना मिश्रा ख़बर खुलासा सूरत,सीसीआई की जांच रिपोर्ट के बाद, चांदनी चौक से बीजेपी सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने इस रिपोर्ट को…
 09 September 2024
सूरत के सैयदपुरा में गणेश पूजा पंडाल पर पथराव के बाद जमकर बवाल हुआ। घटना से आक्रोशित हिंदू समुदाय के हजारों लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान वहां…
Advt.