Select Date:

सूरत के दलित-आदिवासी आश्रम में 35 छात्राओं का यौन शोषण:प्रिंसिपल लड़कियों को नहाते देखता, दवा देने के बहाने छेड़छाड़ करता था

Updated on 08-10-2024 11:23 PM
गुजरात में सूरत जिले के नरेना आश्रम शाला में छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। सोमवार को आदिवासी विकास विभाग की टीम निरीक्षण के लिए शाला पहुंची तो महिला अधिकारियों को छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल रात में टॉर्च लेकर उनके कमरे में पहुंच जाता था। वह उन्हें नहाते हुए भी देखता था। दवा देने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
आरोपी ने पांच-पांच, छह-छह छात्राओं के कई ग्रुप बना रखे थे, जिनसे आश्रम के अलग-अलग काम भी करवाता था। इस दौरान वह किसी न किसी बहाने उनके प्राइवेट पार्ट छूता था। उन्हें किस भी करता था।
छात्राओं का आरोप- प्रिंसिपल दवा देने के बहाने छेड़छाड़ करता पीड़ित छात्राओं ने बताया कि योगेश पटेल ने अपने कमरे में कई तरह की दवाइयां रखी हुई हैं। किसी भी छात्रा को सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर वह खुद ही उन्हें दवाई देता था। दवा देने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाता और उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

आश्रम में पंखे-कूलर की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते गर्मियों में कुछ लड़कियां कम कपड़ों में सो रही होती थीं। आरोपी खिड़की से टॉर्च से उन्हें देखता था।

35 छात्राओं की शिकायत पर विभाग ने प्रिंसिपल योगेश पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2024
गुजरात के राजकोट जिले के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने आए 350 मरीजों को नींद से उठाकर उन्हीं के मोबाइल नंबर और ओटीपी से बीजेपी सदस्य बनाए जाने…
 14 October 2024
सूरत भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली एवं उससे जुड़े अन्य त्यौहारों की श्रृंखला को ज़ोर-शोर से मनाने के लिए व्यापारी और उपभोक्ता दोनों बेहद उत्साहित हैं और यही वजह…
 11 October 2024
गुजरात के सूरत में एक लड़की से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक की मौत गुरुवार को हो गई। पुलिस हिरासत के दौरान सांस…
 08 October 2024
गुजरात में सूरत जिले के नरेना आश्रम शाला में छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। सोमवार को आदिवासी विकास विभाग की टीम निरीक्षण के लिए शाला पहुंची…
 30 September 2024
अंजना मिश्रा ख़बर खुलासा Surat *नवंबर-दिसंबर 2024 में 48 लाख शादियों से 5.9 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद*अकेले दिल्ली में ही 4.5 लाख शादियों से 1.5 लाख करोड़ रुपये…
 23 September 2024
अंजना मिश्रा ख़बर खुलासा चाँदनी चौक से भाजपा सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को आज एक पत्र भेजकर आग्रह किया है कि लाल…
 21 September 2024
सूरत: गुजरात के सूरत में ट्रेन पलटाने की साजिश की गई है। ट्रैक पर लगी फिश प्लेट और चाबियां खोलकर फेंकी गई हैं। समय रहते जानकारी मिलने से एक बड़ा…
 15 September 2024
अंजना मिश्रा ख़बर खुलासा सूरत,सीसीआई की जांच रिपोर्ट के बाद, चांदनी चौक से बीजेपी सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने इस रिपोर्ट को…
 09 September 2024
सूरत के सैयदपुरा में गणेश पूजा पंडाल पर पथराव के बाद जमकर बवाल हुआ। घटना से आक्रोशित हिंदू समुदाय के हजारों लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान वहां…
Advt.