Select Date:

जनपद में बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को दिए गए दिशा-निर्देश

Updated on 20-05-2025 10:28 PM

उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अपनी भूमिका के अनुसार तत्पर रहना होगा। सर्विलांस जोन में मुर्गियों की कलिंग व दफन की तैयारी जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्विलांस जोन में पक्षियों की कलिंग एवं दफन हेतु स्थलों की पहचान कर ली जाए। साथ ही मुर्गी पालकों को होने वाली आर्थिक क्षति का आकलन कर शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जाए। उपकरणों और मशीनों की व्यवस्था अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि कलिंग किए गए पक्षियों के निपटान हेतु जेसीबी, फॉगिंग मशीन और स्प्रे मशीन आदि की व्यवस्था पूरी रखें, ताकि आकस्मिक स्थिति में कार्य में बाधा न हो। जंगलों और जलस्रोतों पर विशेष निगरानी प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जंगलों, तालाबों व पोखरों में निगरानी बढ़ाएं। यदि कहीं बड़ी संख्या में मृत पक्षी मिलते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दें। मानव स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान मुख्य चिकित्साधिकारी को बर्ड फ्लू के प्रकोप की स्थिति में ईपी सेंटर कर्मचारियों व आम जनमानस के स्वास्थ्य परीक्षण की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत एंटीवायरल दवाएं, सैनिटाइजर, पीपीई किट, मास्क व आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था शामिल है। प्रशासनिक, पुलिस और पंचायत विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका उपजिलाधिकारियों को आरआरटी (रेपिड रिस्पॉन्स टीम) के गठन, जनजागरूकता, सुरक्षा एवं प्रभावित मुर्गियों के दफन स्थल की सुरक्षा हेतु आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, ग्राम प्रधानों व पंचायत अधिकारियों को भी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाए। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि बीमारी के फैलाव की स्थिति में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पक्षियों एवं अंडों के परिवहन पर रोक तथा राज्य सीमाएं सील करने की तैयारी रखें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर जोर नगर निकायों को मीट व मुर्गी दुकानों पर नियंत्रण रखने व कीटाणुशोधन के लिए दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी संसाधन उपलब्ध कराने को कहा गया है। जल प्रबंधन व सिंचाई विभाग को मिली जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को प्रभावित पोल्ट्री फार्मों की सफाई हेतु जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। यदि नहरों में मृत पक्षी पाए जाएं तो उन्हें तुरंत हटाकर पशु चिकित्सा विभाग को सूचित किया जाए। पशुपालन विभाग रखेगा समन्वय पशुपालन विभाग को सभी विभागों से समन्वय बनाए रखने, नियमित सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने तथा आवश्यक सूचनाएं संकलित कर नियंत्रण की दिशा में कार्य करने को कहा गया है। पोल्ट्री फार्मों की सूची, रूट चार्ट आदि तैयार करने और केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने राहतगढ़ की भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेमियों का उमड़ा हुजुमभोपाल।जब भी देश की बात आती है, देश पर संकट आता है तो हमारे…
 22 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को फिर से चेतावनी दी। पीएम मोदी ने…
 22 May 2025
शिमला, 22 मई, 2025: हिमाचल प्रदेश में सेब किसानों की फसल गुणवत्ता, उत्पादकता और आय बढ़ाने की दिशा में अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने एक विशेष पहल के तहत 'ग्रोअर…
 22 May 2025
कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 ओमिक्रॉन का ही एक उप-संस्करण है। यह धीरे-धीरे एशिया के कई हिस्सों में फैल रहा है। सिंगापुर, हांगकांग, भारत और थाईलैंड में इस नए वैरिएंट…
 21 May 2025
उरई । उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) श्री स्वतंत्र देव सिंह…
 21 May 2025
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत करने वाले ने दोनों पर आपराधिक अभियान चलाने के…
 21 May 2025
Akhilesh Yadav On Coronavirus Case: हांगकांग और सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. इन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी…
 21 May 2025
शासन ने मंगलवार देर रात हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत के डीएम समेत 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्राथमिक व माध्यमिक…
 20 May 2025
उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश…
Advt.