दिनभर सियासी घमासान के बाद अजय राय को मिली दर्शन की अनुमति, पुलिस सुरक्षा में अयोध्या रवाना
Updated on
30-06-2026 09:48 PM
राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. एक तरफ जहां जांच में जुटी पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार से लेकर प्रशासन तक पर सवाल उठा रहा है. इसी कड़ी में चंदा गबन को लेकर पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए शिकंजा कस दिया है. कांग्रेस के विशेष प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल अयोध्या जाने के ऐलान के तुरंत बाद यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अयोध्या में और वरिष्ठ नेता दीपक सिंह को अमेठी में हाउस अरेस्ट किया गया है
दिनभर के सियासी ड्रामे के बाद अजय राय को मिली अयोध्या जाने की अनुमति
पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप और नजरबंदी को लेकर चले सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन की अनुमति मिल गई है. पुलिस उन्हें नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस से सुरक्षा के बीच अयोध्या के लिए रवाना कर चुकी है. सूत्रों के अनुसार, अजय राय हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ रामलला के भी दर्शन कर सकते हैं. दिनभर उनके अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म रहा और कांग्रेस ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए. गौरतलब है कि अजय राय को जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रोका गया था. अब पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें अयोध्या ले जाया जा रहा है, जहां उनके दर्शन कार्यक्रम की तैयारी की गई है.
राम मंदिर दान मामले पर ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास का बड़ा बयान, बोले- 'गोपाल राव जहां रहते हैं, माहौल खराब हो जाता है'
राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े गोपाल राव पर तीखी नाराजगी जताते हुए गंभीर टिप्पणी की. दिनेंद्र दास ने कहा कि गोपाल राव गंदे इंसान हैं. जहां भी रहते हैं, वहां का माहौल खराब हो जाता है। वह स्थान को गंदा करने वाले व्यक्ति हैं. उन्होंने यह भी कहा कि “हमें गोपाल राव से कोई लेना-देना नहीं है. जो भी होगा, रामलला सब देखेंगे. राम मंदिर दान गबन मामले पर दिनेंद्र दास ने कहा कि गोपाल राव की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और इस पूरे मामले की जांच चल रही है. उन्होंने गोपाल राव को “जीरो” बताते हुए उनके प्रति अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की.
खाद्य मंत्री बोले, जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प हैलक्ष्य से 261 प्रतिशत अधिक उपलब्धि पर खाद्य मंत्री ने कलेक्टर व जिला पंचायत…
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले पर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस…
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसके असर से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में…
एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने केतन अग्रवाल मामले पर अपनी राय दी है। सिया गोयल के पिता के हालिया चौंकाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि…
अमेरिका से कुछ समय के लिए पाबंदियों में मिली छूट के बाद ईरानी तेल दोबारा बाजार में आ गया है। लेकिन, भारतीय रिफाइनर इसे खरीदने की जल्दबाजी नहीं दिखा रहे…