राम मंदिर दान मामले में सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, 13 जुलाई को होगी अगली पेशी
Updated on
29-06-2026 07:27 PM
राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस लगातार छापेमारी, बरामदगी और पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में बीते रविवार को पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की. इसके अलावा कुछ आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है. इसके अलावा पुलिस ने चंपत राय के भी बयान दर्ज किए हैं. वहीं सोमवार को राम मंदिर मामले को लेकर दायर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काली सुनवाई से इनकार कर दिया. इसके अलावा पुलिस ने एसबीआई की ब्रांच में भी छापेमारी की और दो कर्मचारियों को नोटिस भी दिया, जिनकी गणना की जिम्मेदारी दी थी.
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक अब 6 जुलाई को, दान गबन विवाद के बीच पहले बुलाई गई मीटिंग
अयोध्या में राम मंदिर दान गबन मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक अब 11 जुलाई की बजाय 6 जुलाई को आयोजित होगी. सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट ने बैठक की तारीख पांच दिन पहले कर दी है. बताया जा रहा है कि यह फैसला ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद लिया गया है. बैठक दिल्ली या अयोध्या में आयोजित हो सकती है, जिसमें ट्रस्ट के सभी सदस्य शामिल होंगे. साथ ही पदेन सदस्यों से भी बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाएगा. ट्रस्ट के सदस्य गोपाल राव ने बैठक की तारीख में बदलाव की जानकारी दी है.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले पर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस…
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसके असर से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में…
एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने केतन अग्रवाल मामले पर अपनी राय दी है। सिया गोयल के पिता के हालिया चौंकाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि…
अमेरिका से कुछ समय के लिए पाबंदियों में मिली छूट के बाद ईरानी तेल दोबारा बाजार में आ गया है। लेकिन, भारतीय रिफाइनर इसे खरीदने की जल्दबाजी नहीं दिखा रहे…
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने के बाद गुरुवार देर शाम आठ लोगों के…
अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस मामले में एसआईआटी की सिफारिश के बाद एफआईआर दर्ज हुई है.शुरुआती जांच…
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने साफ संकेत दिए हैं कि उनकी टीम जल्द ही ईरान के न्यूक्लियर एनरिचमेंट साइट्स का निरीक्षण करेगी. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के…