पेट्रोल-डीजल के बाद अब तेल, दूध, सब्जियां, होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स महंगे, छत्तीसगढ़ में आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ा
Updated on
26-05-2026 01:20 PM
रायपुर में बढ़ती महंगाई का असर अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहा। रोजमर्रा में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ, साबुन, तेल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, गैस सिलिंडर, निर्माण सामग्री और इलेक्ट्रानिक्स सामानों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और आयातित वस्तुओं की कीमत बढ़ने के कारण बाजार में लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
ईंधन महंगा होने से बढ़ी परिवहन लागत
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों ने परिवहन खर्च में बड़ा इजाफा कर दिया है। इसका असर एफएमसीजी यानी रोजाना उपयोग होने वाले उत्पादों पर साफ दिखाई दे रहा है। पैक्ड फूड, खाद्य तेल, डेयरी उत्पाद और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा होने से होटल और फूड कारोबारियों ने भी खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ा दी हैं। बाजार में समोसा और कचौड़ी, जो पहले 10 से 15 रुपये में मिलते थे, अब 15 से 20 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं होटलों में थाली, दोसा और अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
रसोई का बजट बिगड़ा
महंगाई का सबसे ज्यादा असर घरेलू रसोई पर देखने को मिल रहा है। सोया तेल पहले 130 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 160 रुपये तक पहुंच गया है। राइस ब्रान तेल भी 155 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दही, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद भी महंगे हो गए हैं।
बाजार में पनीर की कीमत 480 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि दही और अन्य डेयरी उत्पादों में 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
सब्जियों और पैकिंग सामग्री में तेजी
गर्मी और बढ़े परिवहन खर्च के कारण सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में टमाटर 40 से 50 रुपये किलो, फ्रेंच बींस 160 रुपये किलो और हरी मिर्च 80 रुपये किलो तक बिक रही है। नींबू, भिंडी और करेला जैसी सब्जियों के दामों में भी तेजी आई है।
इसके अलावा प्लास्टिक दाना और स्क्रैप महंगा होने से पैकिंग सामग्री, पाउच और सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसका असर साबुन, तेल, नमकीन और अन्य पैक्ड उत्पादों पर दिखाई दे रहा है।
मकान निर्माण और इलेक्ट्रानिक्स भी महंगे
सीमेंट, सरिया, गिट्टी और रेत की कीमतें बढ़ने से मकान निर्माण लागत में भी बड़ा उछाल आया है। पहले जहां निर्माण लागत 1200 से 1300 रुपये प्रति वर्गफीट थी, अब यह बढ़कर 1400 से 1500 रुपये प्रति वर्गफीट पहुंच गई है।
कापर और अन्य धातुओं की कीमतें बढ़ने से एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और बिजली उपकरण भी महंगे हो गए हैं। पहले 40 हजार रुपये में मिलने वाला एसी अब करीब 48 हजार रुपये में बिक रहा है। वहीं कपड़ों की कीमतों में भी 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
"पेट्रोल-डीजल और परिवहन लागत बढ़ने का असर सीधे खाद्य वस्तुओं और एफएमसीजी सामान पर पड़ रहा है। दाल, तेल, मसाले, ड्राई फ्रूट और पैकिंग सामग्री की खरीदी महंगी हुई है, जिससे बाजार भाव बढ़ाना मजबूरी बन गया है"
रायपुर में बढ़ती महंगाई का असर अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहा। रोजमर्रा में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ, साबुन, तेल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, गैस सिलिंडर, निर्माण सामग्री और…
माकड़ी - उड़ीसा में शुक्रवार रात को पारंपरिक जतरा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसके बाद शनिवार को ग्राम ताम्रावंड में भी जतरा कार्यक्रम आयोजित किया गया,…
राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दुबई से “नसीब बुक” संचालित करने वाले आरोपी सोनू फतनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी…
रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया व बछालीखुर्द के ग्रामीणों से अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत…
रायगढ़ में शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे सारंगढ़–सरायपाली स्थित छातामुड़ा बाईपास रोड पर एक कबाड़ दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में…
सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता को कुचल…
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज कोंडागांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में सड़कों और पुलों के निर्माणाधीन कार्यों…
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से जुड़ी लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार…
जिला बेमेतरा के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम कुंवारा निवासी सतीश मारकंडे का एक अनोखा आवेदन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुशासन तिहार के दौरान…