ताम्रावंड में जतरा का प्रसाद खाते ही उल्टी-दस्त के शिकार हुए कई ग्रामीण, एक महिला की हालत नाजुक; कोंडागांव रेफर
Updated on
25-05-2026 01:13 PM
माकड़ी - उड़ीसा में शुक्रवार रात को पारंपरिक जतरा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसके बाद शनिवार को ग्राम ताम्रावंड में भी जतरा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया।
बताया जा रहा है कि प्रसाद और भोजन ग्रहण करने के बाद रविवार को गांव के लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
स्थिति गंभीर होने पर करीब 19 लोगों को तत्काल एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकड़ी लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।
डॉक्टर भौमिक ने नई दुनिया को बताया
वे लोग शुक्रवार को जतरा मनाने गए हुए थे जहां पर से जब वह वापस आए शनिवार को तो उनको मतलब कुछ परेशानियां हुई जिनको हमारे डॉक्टरी भाषा में डीवीडी कहते हैं डायरिया वोमिटिंग और डिहाइड्रेशन के साथ आए हुए थे सर में दर्द पेट में दर्द का बहुत था मुझे 18 से 19 लोगों की जानकारी मिली और 18 से 19 लोग मेरे पास आए और जिन लोगों को सबसे पहले दवाइयां की जरूरत थी
इलाज की जरूरत की पहले सबसे पहले उनका इलाज किया गया जिसमें से एक महिला भी आई थी जो कि उसका जो है कंडीशन ज्यादा खराब था जिसको सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही थी उनको पहले प्राथमिकता देते हुए उनका इलाज किया गया मेडिसिन दिया गया उनको यह थोड़ा ठीक होने पर उनको तुरंत कोंडागांव रेफर किया गया और बाकी लोगों को जो है उनको मैनेज करने का कोशिश किया गया और वह मतलब बाकी लोग जो है यहां की इलाज में ठीक हो रहे थे
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
बिल्हा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र…