Select Date:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों पर नामजद FIR, SIT की जांच के बाद एक्शन

Updated on 25-06-2026 08:07 PM
अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस मामले में एसआईआटी की सिफारिश के बाद एफआईआर दर्ज हुई है.

शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कदम उठाया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. श्री कृष्ण मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है. कहा जा रहा है कि एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है. एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. 

यह एफआईआर रमाशंकर यादव (टिन्नू यादव), अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष और करुणेश के खिलाफ दर्ज की गई है. इस संबंध में गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनसी के तहत 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) की की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. यह मामला रामजन्मभूमि कोतवाली में दर्ज हुआ है.  

कहा जा रहा है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां होंगी. ऐसे में आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस मामले में एसआईआटी की सिफारिश के बाद एफआईआर दर्ज हुई है.शुरुआती जांच…
 24 June 2026
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने साफ संकेत दिए हैं कि उनकी टीम जल्द ही ईरान के न्यूक्लियर एनरिचमेंट साइट्स का निरीक्षण करेगी. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के…
 24 June 2026
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित…
 23 June 2026
‘अंधा बांटे रेवड़ी, घरे घराना खाय’ कुछ इसी अंदाज में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के पैसों की बंदरबांट चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, SIT की जांच में…
 22 June 2026
शुरू हुए इंडिया के टॉप 1 परसेंट के रजिस्ट्रेशनमुंबई, जून, 2026: देशभर में ऐसे लाखों लोग हैं, जो कभी न कभी टेलीविज़न पर आने का सपना देखते हैं। अब यह…
 17 June 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ़्रांस में जी-7 सम्मेलन के दौरान सुरक्षित समुद्री रास्तों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह…
 16 June 2026
इंश्योरेंस या पेशेंट ट्रैप?मुंबई: Star Health Insurance के खिलाफ एक गंभीर आरोप सामने आया है, जिसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — क्या हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां क्लेम पेमेंट…
 15 June 2026
बांग्लादेश की सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान से हुए दुर्व्‍यवहार को लेकर जानकारी मांगी है। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक सरकार…
 14 June 2026
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से…
Advt.