Select Date:

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अशोक अध्यक्ष तो सुभाष चंद बने महासचिव

Updated on 08-03-2026 07:42 PM
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद्र को महासचिव मनोनीत किया है। इससे पहले रविवार को ही लाइनपार क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक डॉ. अशोक कुमार के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई, जिसमें संगठन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन उपस्थित रहे।
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्यूए) की बैठक में जितेन्द्र बच्चन के अलावा मुकेश गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, रवि तुषार, नरेश राजपूत, शिव कुमार और सुभाष चंद मौजूद रहे। उक्त पत्रकार बंधुओं ने विचार-विमर्श कर पत्रकार हितों के लिए पत्रकारों की एक संस्था के गठन करने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने प्रस्ताव रखा कि पीडब्ल्यूए एक रजिस्टर्ड संस्था है और आप लोग चाहें तो इसी संगठन का विस्तार करें। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में आप सभी अपने विवेक से अध्यक्ष और अन्य पदों पर विचार-विमर्श कर पदाधिकारियों का चयन कर लें और उसी आधार पर नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन करवा लिया जाएगा।
जितेन्द्र बच्चन के प्रस्ताव का बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने अपनी सहमति जताई। इसके बाद औपचारिक रूप से पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक जितेन्द्र बच्चन, अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष नरेश राजपूत, महासचिव सुभाष चंद, सचिव रवि तुषार और शिव कुमार को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर सहमति बनी। नवनियुक्त महासचिव सुभाष चंद ने बताया कि अन्य पत्रकार बंधुओं की राय और सुझाव के लिए आगामी 15 मार्च, दिन रविवार को डॉ अशोक कुमार के प्रतिष्ठान पर ही एक बैठक आयोजित की गई है। उसमें उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं की रायशुमारी के बाद पत्रकार हितों के लिए (पीडब्ल्यूए) संगठन का गाजियाबाद में और विस्तार किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को समर्पित इस पहल में शिल्पा शिंदे ने शामिल होकर आम महिलाओं को बनाया खासमुंबई, मार्च 2026: इस महिला दिवस पर एण्डटीवी ने एक खास…
 08 March 2026
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद्र को महासचिव मनोनीत किया है। इससे पहले रविवार को…
 05 March 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे…
 05 March 2026
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक सेमिनार में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को एक अनोखा इंसान बताया। कार्नी…
 04 March 2026
कोलकाता, 5 मार्च 2026: Shyam Steel के मैकॉ पेंट्स ने ‘होली के रंग, मैजिक के संग’ थीम के तहत कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी और भुवनेश्वर में भव्य और अनुभवात्मक होली…
 04 March 2026
श्रीलंका की नौसेना ने पुष्टि की है कि उसने बुधवार की सुबह ईरानी नौसेना के जहाज़ 'आईआरआईएस डेना' से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद 32 लोगों को बचाया है.बीबीसी संवाददाता…
 04 March 2026
दिल्ली की मुलाकातों ने बिछा दी बिसातसियासी गलियारों में अटकलें शनिवार को तब शुरू हुईं, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सीएम मोहन यादव, विजयवर्गीय और प्रह्लाद…
 02 March 2026
सिलीगुड़ी, फरवरी 2026: पूर्वी भारत में अपनी उपस्थित को और मजबूत करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज सिलीगुड़ी में अपना नया रिटेल एसेट सेंटर (आरएसी) शुरू…
 02 March 2026
करीब 37 सालों तक ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई 28 फ़रवरी को हुए अमेरिका और इसराइल के हमलों में मारे गए हैं.अमेरिकी और इसराइली हमलों में ख़ामेनेई के…
Advt.