लखनऊ में एण्डटीवी की खास पहल ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘- महिलाओं की आत्मविश्वास भरी मुस्कान को मिला मंच
Updated on
09-03-2026 09:18 PM
महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को समर्पित इस पहल में शिल्पा शिंदे ने शामिल होकर आम महिलाओं को बनाया खास
मुंबई, मार्च 2026: इस महिला दिवस पर एण्डटीवी ने एक खास ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘-के जरिए साधारण सेल्फी को आत्मविश्वास, पहचान और अभिव्यक्ति के जश्न में बदल दिया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को खुलकर व्यक्त कर सकें।
इस अभियान के तहत एक खास एण्डटीवी मिरर इंस्टॉलेशन तैयार किया गया, जिस पर #Women&Creator, #Women&Achiever, #Women&Dreamer and #Women&Believer. जैसे प्रेरक संदेश लिखे थे। यहां ली गई हर सेल्फी महिलाओं के आत्मविश्वास और गर्व की झलक बन गई। प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें एण्डटीवी को टैग करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनकर खुद को पहचानने और अपनी आवाज़ को सामने लाने का संदेश दिया।
इस मौके पर शिल्पा शिंदे, जिन्हें दर्शक ‘भाबीजी घर पर हैं! 2.0‘ में अंगूरी भाबी के किरदार के लिए बेहद पसंद करते हैं, 8 मार्च को लखनऊ के लुलु मॉल में इस अभियान से जुड़ीं। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ खास पल साझा किए। कई महिलाओं को उनके साथ सेल्फी लेने और इस खास अनुभव को यादगार बनाने का मौका भी मिला।
इस पहल के बारे में बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा, “यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि एक साधारण सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी पहचान और आत्मविश्वास व्यक्त करने का माध्यम बन सकती है। एण्डटीवी की यह पहल महिलाओं को खुद पर गर्व करने और अपनी अलग पहचान को खुलकर सामने लाने के लिए प्रेरित करती है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनी हूं, जो महिलाओं को अपने तरीके से चमकने का अवसर देता है।”
एण्डटीवी और हिंर्दी 5 की चीफ चैनल ऑफिसर और हिंदी बिजनेस हेड कावेरी दास ने कहा, “महिलाएं एण्डटीवी के दर्शकों का अहम हिस्सा हैं और उनकी आवाज़ को पहचान मिलनी चाहिए। ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘ के जरिए हम ऐसा मंच बनाना चाहते थे, जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ खुद को सेलिब्रेट कर सकें। यहां एक सेल्फी सिर्फ तस्वीर नहीं रहती, बल्कि पहचान, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का पल बन जाती है।”
इस पहल के जरिए एण्डटीवी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह महिलाओं के आत्मविश्वास, पहचान और व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार, इन प्रेरक और मनोरंजक कहानियों का आनंद लीजिए, जहां हर कहानी में है आत्मविश्वास और अपनी पहचान को खुलकर जीने का संदेश।
देखिए ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान‘, बहुत जल्द, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 9:30 बजे, ‘घरवाली पेड़वाली‘ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ रात 10:30 बजे। सभी एपिसोड्स हिंदी ज़ी5 पर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें दर्शक कभी भी देख सकते हैं!
महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को समर्पित इस पहल में शिल्पा शिंदे ने शामिल होकर आम महिलाओं को बनाया खासमुंबई, मार्च 2026: इस महिला दिवस पर एण्डटीवी ने एक खास…
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद्र को महासचिव मनोनीत किया है। इससे पहले रविवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे…
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक सेमिनार में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को एक अनोखा इंसान बताया। कार्नी…
कोलकाता, 5 मार्च 2026: Shyam Steel के मैकॉ पेंट्स ने ‘होली के रंग, मैजिक के संग’ थीम के तहत कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी और भुवनेश्वर में भव्य और अनुभवात्मक होली…
श्रीलंका की नौसेना ने पुष्टि की है कि उसने बुधवार की सुबह ईरानी नौसेना के जहाज़ 'आईआरआईएस डेना' से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद 32 लोगों को बचाया है.बीबीसी संवाददाता…
दिल्ली की मुलाकातों ने बिछा दी बिसातसियासी गलियारों में अटकलें शनिवार को तब शुरू हुईं, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सीएम मोहन यादव, विजयवर्गीय और प्रह्लाद…
सिलीगुड़ी, फरवरी 2026: पूर्वी भारत में अपनी उपस्थित को और मजबूत करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज सिलीगुड़ी में अपना नया रिटेल एसेट सेंटर (आरएसी) शुरू…
करीब 37 सालों तक ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई 28 फ़रवरी को हुए अमेरिका और इसराइल के हमलों में मारे गए हैं.अमेरिकी और इसराइली हमलों में ख़ामेनेई के…