अटल करियर निर्माण योजना: छत्तीसगढ़ में 1,000 स्टूडेंट्स को मिलेगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग और कक्षा 6 में मुफ्त प्रवेश मिलेगा
Updated on
07-08-2026 02:20 PM
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत निर्माण श्रमिकों के 1,000 प्रतिभावान बच्चों को नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के लिए पूरी तरह निश्शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। यह निर्णय नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित 'छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल' के पांचवें कार्यकाल की नौवीं बैठक में लिया गया।
20 उत्कृष्ट विद्यालयों में निश्शुल्क शिक्षा
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' को भी मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत राज्य के चयनित 20 उत्कृष्ट विद्यालयों में निर्माण श्रमिकों के 200 बच्चों को कक्षा 6वीं में निश्शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के प्रावधानों के अनुसार श्रमिक कल्याण योजनाओं के सुचारू और प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
श्रमिक परिवारों का सशक्तीकरण ही ध्येय: श्रम मंत्री
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं की शुरुआत तथा वर्तमान योजनाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं जनोपयोगी बनाने का प्रयास लगातार जारी है, ताकि हर पात्र श्रमिक तक योजना का लाभ समय पर पहुंच सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग के उप सचिव विपुल गुप्ता और अपर श्रमायुक्त एस.एल. जांगड़े सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत खरीफ मौसम 2026 के लिए किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि…