Select Date:

'हो सकता है जेल जाएं चंपत राय', विनय कटियार का दावा- PM मोदी से की बात

Updated on 03-07-2026 06:28 PM
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से लेकर, अनिल मिश्रा, गोपाल राव की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं. चढ़ावा चोरी मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है, और कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. 

अब इस मामले में बीजेपी नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने कहा, यह स्पष्ट है कि धन का गबन किया गया है. मैंने इस मामले पर मोदी जी से बात की है उन्होंने बताया कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जाएं.

हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की विनय कटियार से राम मंदिर या किसी भी अन्य मुद्दे पर कोई भी बात नहीं हुई. ना टेलीफोन पर और न ही व्यक्तिगत रूप से मुलाकात हुई है. 

वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को जांच के लिए गठित SIT ने अयोध्या में करीब 8 घंटे तक मैराथन जांच की. इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी पूछताछ किए जाने की चर्चा है.

सूत्रों की मानें तो दोपहर 1:40 से रात 8:30 बजे तक जांच चली. IPS किरण एस की मौजूदगी में SIT की टीम मंदिर परिसर पहुंची और पूरे मामले की गहन पड़ताल की 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
तृणमूल कांग्रेस में शुक्रवार को एक अहम घटनाक्रम हुआ. टीएमसी के ऋतब्रत खेमे ने कोलकाता स्थित पार्टी के दफ्तर पर 'कब्जा' कर लिया है. ऋतब्रत बनर्जी ऑफिस ताला लगाकर चाबी…
 03 July 2026
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से लेकर, अनिल मिश्रा, गोपाल राव की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं. चढ़ावा चोरी मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है,…
 01 July 2026
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा के अयोध्या ब्रांच ने पुलिस नोटिस के बाद अपनी भूमिका को लेकर सफाई दी है.…
 30 June 2026
देशभर में 1 कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं और इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. पेट्रोल डीजल से लेकर एलपीजी आधार…
 30 June 2026
राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. एक तरफ जहां जांच में जुटी पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी…
 30 June 2026
खाद्य मंत्री बोले, जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प हैलक्ष्य से 261 प्रतिशत अधिक उपलब्धि पर खाद्य मंत्री ने कलेक्टर व जिला पंचायत…
 29 June 2026
राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस लगातार छापेमारी, बरामदगी और पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में बीते रविवार को पुलिस ने आरोपियों के…
 29 June 2026
दिल्ली की एक निजी टेलीकॉम कंपनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कर्मचारी अपनी कंपनी के HR से सैलरी को लेकर जवाब…
 28 June 2026
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले पर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस…
Advt.