Select Date:

TMC ऑफिस भी गंवा बैठीं ममता बनर्जी, ऋतब्रत गुट ने किया टेकओवर, ताला लगाकर ले गए चाबी

Updated on 03-07-2026 10:16 PM
तृणमूल कांग्रेस में शुक्रवार को एक अहम घटनाक्रम हुआ. टीएमसी के ऋतब्रत खेमे ने कोलकाता स्थित पार्टी के दफ्तर पर 'कब्जा' कर लिया है. ऋतब्रत बनर्जी ऑफिस ताला लगाकर चाबी अपने पास ले गए हैं. इस गुट के नेताओं ने कहा है कि 'असली टीएमसी' वही हैं.  शुक्रवार दोपहर को ऋतब्रत गुट के नेता मेट्रोपॉलिटन ईएम बाईपास स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय गए और एक बैठक की. इस दौरान ऋतब्रत के करीबी नेताओं ने पार्टी कार्यालय के दरवाजे पर नए पोस्टर लगाए और दावा किया कि वे 'असली तृणमूल' हैं. बैठक के बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय को ताला लगा दिया और चले गए.  
शुक्रवार दोपहर को ऋतब्रता बनर्जी, फिरहाद हकीम, संदीपन साहा, जावेद खान, अख्रुज्जमां  और अन्य कई नेता अचानक मेट्रोपॉलिटन ईएम बाईपास स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय पहुंचे. पार्टी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ममता बनर्जी और अरूप रॉय की तस्वीर वाला एक नया पोस्टर भी लगाया गया था. बता दें कि टीएमसी के इस गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है और अरूप रॉय को नया अध्यक्ष बनाया है. टीएमसी का ये गुट ममता बनर्जी को अपना सलाहकार बताता है. 
बाद में मीडिया से बात करते हुए पार्टी नेता अख्रुजम्मां ने कहा, "यह पार्टी कार्यालय हमारा है. हम तृणमूल हैं. जोड़ा फूल हमारा चिह्न है. हम असली तृणमूल है 
पार्टी मीटिंग के बाद ऋतब्रत गुट के नेताओं ने दफ्तर बंद कर दिया और चाबी अपने पास लेते गए.   
जाते समय ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "हम अपने पार्टी कार्यालय आ गए हैं. हमारी सलाहकार ममता बनर्जी हैं."  अभी यह नहीं बताया जा सकता कि  ऋतब्रत
गुट की ये बैठक किस बारे में थी.
जब पत्रकारों ने ताला लगा रहे एक व्यक्ति से पूछा कि वह किसके लिए ताला लगा रहा है? तो उसने दरवाजे पर लगे एक नए पोस्टर की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आप इसे प्रकाशित करें, आपको जो कुछ भी जानना है, वह यहां लिखा है.'
वहीं ऋतब्रत गुट के नेता अख्रुज्जमां ने कहा कि हम ही असली तृणमूल हैं. चाबी हमारे पास ही रहेगी. यह अरूप रॉय के पास ही रहेगी.
यह नया कदम चुनाव आयोग में हुई बैठक के बाद उठाया गया है. गौरतलब है कि ऋतब्रत बनर्जी  के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट ने गुरुवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद ऋतब्रत ने दावा किया कि पार्टी के संगठनात्मक परिवर्तनो से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज आयोग को सौंप दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि 22 जून को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के विशेष सत्र में अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना गया और नई राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन किया गया. नियमों के अनुसार यह सूचना 23 जून को चुनाव आयोग को दे दी गई थी. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
तृणमूल कांग्रेस में शुक्रवार को एक अहम घटनाक्रम हुआ. टीएमसी के ऋतब्रत खेमे ने कोलकाता स्थित पार्टी के दफ्तर पर 'कब्जा' कर लिया है. ऋतब्रत बनर्जी ऑफिस ताला लगाकर चाबी…
 03 July 2026
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से लेकर, अनिल मिश्रा, गोपाल राव की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं. चढ़ावा चोरी मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है,…
 01 July 2026
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा के अयोध्या ब्रांच ने पुलिस नोटिस के बाद अपनी भूमिका को लेकर सफाई दी है.…
 30 June 2026
देशभर में 1 कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं और इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. पेट्रोल डीजल से लेकर एलपीजी आधार…
 30 June 2026
राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. एक तरफ जहां जांच में जुटी पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी…
 30 June 2026
खाद्य मंत्री बोले, जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प हैलक्ष्य से 261 प्रतिशत अधिक उपलब्धि पर खाद्य मंत्री ने कलेक्टर व जिला पंचायत…
 29 June 2026
राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस लगातार छापेमारी, बरामदगी और पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में बीते रविवार को पुलिस ने आरोपियों के…
 29 June 2026
दिल्ली की एक निजी टेलीकॉम कंपनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कर्मचारी अपनी कंपनी के HR से सैलरी को लेकर जवाब…
 28 June 2026
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले पर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस…
Advt.