Select Date:

भुवनेश्वर तो वापस लौटे, लेकिन शमी-सिराज के लिए क्या है सेलेक्टर्स का प्लान? 2027 विश्व कप में कौन होंगे 3 तेज गेंदबाज

Updated on 08-10-2026 07:42 PM
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में चुना गया है। किसी को भी उनके वापस लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने लगभग 4 साल बाद दमदार वापसी की। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म है। कई लोगों का मानना है अजीत अगरकर के कारण भुवनेश्वर और शमी जैसे गेंदबाजों को मौका नहीं मिल रहा था। अब उनके जाने के बाद ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी करेंगे। वहीं, कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि नई चयन समिति के युवा गेंदबाजों पर भरोसा नहीं है। ऐसे में 2023 विश्व कप की तरह वनडे टीम में बुमराह के साथ मोहम्मद शमी , सिराज और भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी नजर आएंगे।

2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में होना है, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। इसके साथ ही एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर जरूर टीम में होंगे। इस स्थिति में बुमराह के साथ शमी और सिराज को मौका मिल सकता है। वहीं, भुवनेश्वर बैकअप गेंदबाज हो सकते हैं।

मौजूदा गेंदबाजों पर नहीं है भरोसा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का कहना है कि भुवनेश्वर के चयन से यह साफ हो चुका है कि मौजूदा चयन समिति को युवा गेंदबाजों पर भरोसा नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा था। सपाट पिच पर रन तो सभी गेंदबाजों को पड़े, लेकिन भारत के युवा गेंदबाज पूरी सीरीज में सही लाइन लेंथ नहीं पकड़ पाए। प्रसिद्ध कृष्णा ही एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज रहे, जो पहले मैच में कैरिबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया।

लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'शमी को टेस्ट टीम में चुना जाना चाहिए। वनडे टीम में गुरनूर ब्रार, प्रसिद्ध कृष्णा और नितिश रेड्डी जैसे कई खिलाड़ियों को आजमाया गया है, लेकिन मैनेजमेंट को अभी पूरा भरोसा नहीं लगता। सिराज को लगातार गेम टाइम नहीं मिल रहा। मैं समझ नहीं पा रहा कि आपके दूसरे और तीसरे सीमर कौन हैं। मेरे हिसाब से शमी को वनडे टीम में होना चाहिए क्योंकि वर्ल्ड कप करीब है। जब आपके पास क्वालिटी है तो खेलना चाहिए। मेरी पहली पसंद बुमराह, शमी और सिराज होगी। वर्ल्ड कप के बाद रीबिल्डिंग के बारे में सोचना चाहिए।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में चुना गया है। किसी को भी उनके वापस लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने…
 06 October 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया 'ए' के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर…
 03 October 2026
एशियन गेम्स का आज आखिरी दिन है. पिछला दिन यानी शुक्रवार भारतीय दल के लिए बेहद सफल रहा था, जिसमें छह स्वर्ण पदक भारत की झोली में आए. इसमें 44…
 02 October 2026
भारत की मिक्स्ड रिकर्व तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों की मिक्स्ड टीम रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला…
 01 October 2026
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 का स्कोर बनाया. जवाब में…
 30 September 2026
जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट के…
 30 September 2026
एशियन गेम्स में बुधवार को भारतीय तीरंदाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए.दिन का पहला गोल्ड महिला कंपाउंड टीम ने जीता, जबकि इसके बाद मिक्स्ड…
 27 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुक़ाबले में भारत ने टॉस जीता है. टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.दोनों टीमों के बीच यह…
 26 September 2026
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स के कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने ईरान को खिताबी मुकाबले में 40-34 से हराया।…
Advt.