Select Date:

बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए दिल्ली में किसे मिली कमान

Updated on 28-05-2026 01:12 PM
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की पार्टी इकाई को अब नए प्रदेश अध्यक्ष मिल गए हैं. हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं. हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं और उनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है. वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. 

पंजाब बीजेपी में अब सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों नए अध्यक्ष होंगे. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष के पद पर केवल सिंह ढिल्लो की नियुक्ति को सिख  बाहुल्य राज्य में सिख दांव के तौर पर देखा जा रहा है. केवल सिंह ढिल्लों कद्दावर सिख चेहरा हैं और कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं. सुनील जाखड़ के बाद अब केवल सिंह ढिल्लों बीजेपी की कमान संभालेंगे.

बीजेपी ने त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा में बीजेपी के विधायक हैं. अभिषेक साल 2023 के त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. पार्टी ने अब अभिषेक को सूबे में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप दी है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2026
भारतीय शेयर बाजार का माहौल खराब है, पिछले करीब 20 महीने से बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा है. इस बीच अब निवेशकों का धैर्य जवाब दे रहा है,…
 28 May 2026
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली…
 27 May 2026
आज का शासन अंग्रेजों जैसा त्रासदायी-भूपेंद्र सिंह मोहासासागर 27 मई2026जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि…
 27 May 2026
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को वैध ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह चुनाव आयोग की ओर से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संवैधानिक…
 25 May 2026
सुनील शर्माउरई। अखिल विश्व गायत्री परिवार जनपद जालौन द्वारा गायत्री शक्तिपीठ उरई में आयोजित चार दिवसीय “नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, युग संगीत एवं प्रज्ञा प्रवचन” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को…
 25 May 2026
कार्यशालाओं से मंचीय प्रस्तुतियों तक कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्धभोपाल। मदद फाउंडेशन द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में कोलार रोड स्थित जेके अस्पताल के…
 24 May 2026
ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी तनाव के बीच अब संभावित पीस डील की रूपरेखा सामने आने लगी है. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज ने दावा…
 24 May 2026
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की बेटी जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी का हर अंदाज लोगों को पसंद आता है. मेट गाला 2026 में अपनी नानी की साड़ी में ग्लैमरस…
 24 May 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता ''काफ़ी हद तक तय" हो चुका है. इसका ब्योरा जल्द बताया जाएगा.उन्होंने शनिवार को कहा कि इस समझौते…
Advt.