Select Date:

'छठी मैया की बिटिया' की अभिनेत्री सारा खान का खुलासा: देवी के रूप में तैयार होने में मुझे सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं!

Updated on 01-10-2024 02:19 PM

कलाकार अपनी भूमिकाओं में सही दिखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, जिसमें भारी गहने पहनना, मेकअप करना और पोशाक पहनना शामिल है और इसके लिए लंबा समय लग जाता है। सन नियो के 'छठी मैया की बिटिया' शो में देवी कृतिकायेन की भूमिका निभा रही अभिनेत्री सारा खान ने हाल ही में बताया कि इस किरदार में नज़र आने के लिए उन्हें कितना समय लगता है। 
सारा खान ने बताया, "मैं 'छठी मैया की बिटिया' शो में देवी कृतिकायेन का किरदार निभा रही हूं, इसलिए मेरी पोशाक और गहने भारी और खूबसूरत हैं। मुझे तैयार होने में सिर्फ 10 से 15 मिनट लगते हैं क्योंकि मैं अपना मेकअप सेट पर पहुंचते वक़्त कार में ही कर लेती हूं। इससे काम आसान हो जाता है, क्योंकि सेट पर मुझे सिर्फ कपड़े और गहने पहनने होते हैं। लंबे समय तक तैयार होने का धैर्य मुझमे नहीं है और मैं समझ नहीं पाती कि बाकी लोग कैसे ऐसा कर लेते हैं, लेकिन मैं इतनी देर तक आईने के सामने नहीं बैठ सकती।"
जब सारा से पूछा गया कि वह शूटिंग के दौरान लंबे समय तक भारी गहने और कपड़े कैसे पहनती हैं, तो उन्होंने कहा, "ऐसे भारी गहने अक्सर मेरे शरीर पर निशान छोड़ देते हैं और कभी-कभी खुजली का कारण बनते हैं। उनका वजन संभालना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन मुझे अब ऐसे कपड़े पहनने की आदत हो गई है, इसलिए यह मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। प्रोडक्शन और सन नियो टीम का धन्यवाद, वे इसे मेरे लिए जितना हो सके आरामदायक बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।" 
'छठी मैया की बिटिया' एक दिल को छूने वाला पारिवारिक ड्रामा है, जो एक अनाथ वैष्णवी (बृंदा दहल द्वारा निभाया गया किरदार) की कहानी पर आधारित है। वह छठी मैया (देवोलीना भट्टाचार्जी द्वारा निभाया गया किरदार) को अपनी मां मानती है। यह शो अच्छाई की बुराई पर जीत का उत्सव मनाता है और छठी मैया के प्रति श्रद्धा और भक्ति को उजागर करता है, जो अपने भक्तों की सुरक्षा और मार्गदर्शन करती हैं।
देखते रहिए 'छठी मैया की बिटिया' शो हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:00 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.