Select Date:

जानिए क्या है 'डंकी' के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात!

Updated on 11-10-2024 09:29 PM

मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए दुनिया भर की सरहदों को पार करते हैं। यह उन अनकहे सपनों और कोशिशों का आईना है जिसे लोग बेहतर ज़िंदगी की तलाश में अपनाते हैं। ट्रैवल ब्लॉगर सूर्य प्रताप ने जब इस सवाल का जवाब जानना चाहा तो वो इस दमदार कहानी से बेहद प्रभावित हुए। वो उम्मीदों और जोखिम के इस सफर के पीछे छिपी कहानियों को उजागर करने के लिए पंजाब के जालंधर पहुंच गए।
यह वीडियो ज़मीनी हकीकत और गहरी भावनाएं बयां करता है। यह दिखाता है कि कैसे जिस परिवार के लोग विदेश जा पाते हैं, वो अपने घर की छतों पर कामयाबी के प्रतीक के रूप में हवाई जहाज की प्रतिकृतियां बना रहे हैं, लोग विदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना के रूप में स्थानीय गुरुद्वारे में हवाई जहाज का खिलौना चढ़ा रहे हैं। ये अनोखी लेकिन दिल छू लेने वालीं परंपराएं बताती हैं कि लोग खुशियों की तलाश में किस हद तक जाते हैं और अक्सर डंकी जैसे जोखिम भरे तरीके भी अपना लेते हैं। यह वीडियो ऐसी यात्राओं से प्रभावित स्थानीय लोगों और परिवारों के साथ दिल से चर्चा करके इस तरह सरहदों को पार करने के पीछे की हसरतों और खतरों को सामने लाता है।
राजकुमार हिरानी निर्देशित शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी में भी ऐसे ही जज़्बात हैं, जो घर लौटने की हसरत को बड़ी खूबसूरती से दिखाते हैं। यह दिलचस्प कहानी बेहतर ज़िंदगी की चाहत रखने वालों के संघर्षों और उम्मीदों को दर्शाती है, साथ ही परिवार और अपनेपन के मायने भी बताती है।

Link - https://www.instagram.com/reel/DA-QX-hxrk1/?igsh=MWR6MjIwMjhza21ldQ==

तो आप भी अपने परिवार के साथ इस दिल छू लेने वाले सफर का एहसास कीजिए! देखना न भूलें‌ डंकी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.