Select Date:

ज़ी अनमोल सिनेमा ला रहा है इस गुरुवार, टीवी पर पहली बार, एक्शन और इमोशन से भरपूर 'अजगजंतरम' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Updated on 15-10-2024 04:38 PM

मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल सिनेमा 17 अक्टूबर को शाम 7 बजे ‘अजगजंतरम’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पेश करने जा रहा है। यह एक ऐसी फिल्म है जो इंसानी जज़्बातों को पूरी सच्चाई से दिखाती है। एक चहल-पहल भरे गांव के त्यौहार की पृष्ठभूमि में सेट की गई यह फिल्म दर्शकों की भावनाओं के उतार-चढ़ाव भरे सफर पर ले जाती है, जिसके हर पल में वो कश्मकश और हौसला है, जो हम सभी में होता है।

‘आपकी फैमिली का सिनेमा हॉल’ की अपनी ब्रांड विचारधारा के साथ, ज़ी अनमोल सिनेमा अपने दर्शकों को उनके घरों के सुकून भरे माहौल में मनोरंजक कहानियां दिखाता है और ‘अजगजंतरम’ भी इससे अलग नहीं है। टीनू पप्पाचन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में एंटनी वर्गीस, किचु टेल्लस और अर्जुन अशोकन जैसे शानदार कलाकारों ने उम्दा किरदार निभाए हैं। उनके किरदारों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जो न सिर्फ उनकी शारीरिक ताकत को परखती हैं बल्कि उनकी भावनात्मक सहनशक्ति की भी परीक्षा लेती हैं। हालांकि इस फिल्म की सबसे अनोखी और असरदार खूबी एक हाथी और उसके महावत के बीच का रिश्ता है। यह कहानी उत्सव के बीच शुरू होती है, जो अलग-अलग समूहों के बीच अहंकार के टकराव के चलते पूरी तरह से अराजकता में बदल जाती है। ‘अजगजंतरम’ का साउंड डिज़ाइन, दृश्य और इंसानी जज़्बात बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में प्रस्तुत किए गए हैं, जिससे फिल्म का मनोरंजन कई गुना बढ़ जाता है। 

अरांजलि गांव में वार्षिक मंदिर उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। एंथनी वर्गीस के किरदार का हाथी स्थानीय उत्सव का एक अभिन्न अंग है, जो परंपरा और गौरव का प्रतीक है। हालांकि, उत्सव के दौरान एक नाटक मंडली, कुछ लड़कों, एक कुख्यात अपराधी और कुछ उपद्रवी ग्रामीणों के बीच अहंकार के टकराव के कारण झड़प हो जाती है, जिससे सद्भाव बिगड़ जाता है, और फिर तनाव और संघर्ष होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.