छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर
Updated on
03-05-2026 02:22 PM
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले (CG Bharatmala Scam) का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में अब तक घोटाले की राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है,
जबकि शुरुआती अनुमान 35 से 40 करोड़ रुपये का था। जांच अब प्रदेश के 11 से अधिक जिलों तक फैल चुकी हगोपनीय जानकारी लीक कर किया गया खेल जांच में सामने आया है कि जमीन अधिग्रहण से जुड़ी गोपनीय जानकारी पहले ही कारोबारियों और दलालों तक पहुंचा दी जाती थी। इसके बाद उन्होंने सस्ती दरों पर जमीन खरीदी और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से दस्तावेजों में हेरफेर कर मुआवजा कई गुना बढ़वा लिया। इस मामले में कई जिलों के तत्कालीन कलेक्टर और राजस्व अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए है
छापेमारी में मिला सोना और नकदी
ईडी ने गुरुवार को रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और कोरबा सहित 17 स्थानों पर छापेमारी की थी। बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के यहां से 17 किलो सोना, लगभग तीन करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण और नकदी मिलने की चर्चा है। वहीं अंबिकापुर में एक कांग्रेसी नेता के करीबी से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम मिलने की जानकारी सामने आई है।
पहले ही हो चुकी गिरफ्तारियां
इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पहले ही 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है और चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। अब ईडी इस मामले के मनी लॉन्ड्रिंग पहलुओं की गहन जांच कर रही है
कई जिलों में जारी जांच
ईडी की जांच रायपुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में जारी है। एजेंसी मामले की तह तक पहुंचने और सभी आरोपितों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी हुई है
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि मौसेरे भाई-बहनों के बीच विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत प्रतिषिद्ध नातेदारी में आता है और…
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले (CG Bharatmala Scam) का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में अब तक घोटाले की राशि 100…
राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में रात लगभग एक बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल की…
वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व कार्रवाई की रिपोर्ट…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बुधवार को जारी 10वीं-12वीं के नतीजों में ठग भी सक्रिय रहे। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि रिजल्ट घोषित होने के 24…
बस्तर में वन्यजीवों के अवैध शिकार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम रेंज अंतर्गत गुमलनार इलाके में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की…
भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की महेश कॉलोनी स्थित साकेत निवास और पुलगांव नाला स्थित ऑफिस अमर बिल्डर्स में ईडी की टीम ने छापा मारा है l प्राप्त जानकारी के मुताबिक…