Select Date:

CJP Jantar Mantar Protest: सड़क पर लोहे की शीट्स और ठोंकी गईं कीलें, दिल्ली पुलिस की जंतर-मंतर पर अभेद्य किलाबंदी

Updated on 25-07-2026 12:48 PM
जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. सड़क पर लोहे की शीट्स को कील और पेंच से फिक्स किया गया है और बैरिकेड्स को चेन से आपस में बांधा गया है ताकि इन्हें हिलाया या गिराया न जा सके. इलाके में छह से सात लेयर में बैरिकेडिंग की गई है और संसद मार्ग की तरफ लगातार भीड़ बढ़ रही है

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है और इसके ठीक सामने पुलिस ने बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. पुलिस ने सड़क पर लोहे की मोटी शीट्स को कील और पेंच से फिक्स कर दिया है ताकि बैरिकेड न तो हिलाए जा सकें और न ही गिराए जा सकें.  

इसके अलावा बैरिकेड्स को लोहे की चेन से आपस में बांध दिया गया है. जॉइंट सीपी विजय सिंह भी अपनी टीम के साथ संसद मार्ग पर निगरानी करते नजर आए. उन्होंने कहा कि हालात अभी सामान्य हैं और बैरिकेड को नए तरीके से फिक्स करने पर उनका कहना था कि जो भी सही लग रहा है वो कॉम्पिटेंट अथॉरिटी कर रही है. 

जयसिंह मार्ग पर के सामने ही जंतर मंतर का प्रोटेस्ट साइट है और बीच में संसद मार्ग पड़ता है. पूरे इलाके को पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग करके घेर रखा है. हर तरफ कम से कम छह से सात लेयर में बैरिकेडिंग की गई है. सामने लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है और संसद मार्ग यानी सीपी की तरफ से लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है 

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को करीब से देखने पर पता चलता है कि बैरिकेडिंग तीन अलग अलग लेयर में लगाई गई है. इन सभी बैरिकेड्स को आपस में चेन और रस्सियों से बांधा गया है ताकि इन्हें हटाने की कोशिश की जाए तो भी एक भी बैरिकेड अलग न हो सके. 

बैरिकेड के नीचे लोहे की शीट लगाई गई है और इन्हीं शीट्स से बैरिकेड को जोड़ा गया है. ये शीट्स लोहे के एंगल और बड़ी कीलों की मदद से सीधे सड़क में फिक्स की गई हैं और इन्हें बीच सड़क पर मजबूती से गाड़ दिया गया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 July 2026
भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करता है। इसके उलट विदेश मंत्रालय ने कहा कि…
 25 July 2026
मुंबई, 24 जुलाई, 2026: जब किसी बैंक की जमा राशि बढ़ती है, लोन का दायरा लगातार बढ़ता है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता है, तो इसका सीधा फायदा बैंक…
 25 July 2026
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्रों के विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा…
 25 July 2026
जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. सड़क पर लोहे की शीट्स…
 24 July 2026
केंद्र सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों पर कल तक का समय मांगा है. दिल्ली के बिठ्ठल भाई पटेल हाउस में सीजेपी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच…
 24 July 2026
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक विवाद के बीच सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार,…
 24 July 2026
एजुकेशन सिस्टम और एग्जाम आदि में बड़े सुधार की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाया है. शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों…
 23 July 2026
पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के मीडिया ने शिक्षा सुधारों को लेकर भारत में जारी युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों को प्रमुखता से प्रकाशित किया है.कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली…
 23 July 2026
दिल्ली में छात्रों का आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है. 20 जुलाई को "चलो पार्लियामेंट" मार्च के दौरान हजारों छात्र और युवा…
Advt.