Select Date:

ब्रिक्स पर बंटी कांग्रेस: चिदंबरम ने उठाए सवाल तो थरूर ने गिनाए फ़ायदे

Updated on 11-09-2026 10:53 PM
ब्रिक्स देशों का 18वां शिखर सम्मेलन दिल्ली में हो रहा है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के नेता राजधानी आ रहे हैं.

इस बीच इस आयोजन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद उभर कर सामने आए हैं. पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने ब्रिक्स जैसे आयोजनों से भारत को मिलने वाले ठोस फ़ायदे पर सवाल उठाए हैं.

वहीं तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए भारत की कूटनीतिक क्षमता की तारीफ़ की है.

पी चिदंबरम के बयान को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को तीख़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें नाराज़ फूफा बताया.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम का बयान उनकी 'दिमागी क्षमता पर सवाल' उठाता है. यह बयान देकर उन्होंने 'खुद को नाराज़ फूफा साबित' कर दिया है."

उन्होंने कहा, "रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान समेत दुनिया के कई नेता आ रहे हैं और ऐसा लगता है कि वो (चिदंबरम) अपनी समझदारी इन सारे राष्ट्राध्यक्षों से ऊपर दिखाना चाहते हैं."

दरअसल, भारत ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), जी20 और क्वाड समेत कई बहुपक्षीय समूहों का हिस्सा है.

पी चिदंबरम ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि पिछली दो या तीन शिखर सम्मेलनों से उन्हें कोई ठोस नतीजा नज़र नहीं आया. उन्होंने पूछा, "इनसे देश को क्या ठोस फ़ायदा मिला?

उधर, कांग्रेस एक अन्य वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद ने चिदंबरम के बयान को संतुलित करने की कोशिश करते हुए ब्रिक्स को 'ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच एक ब्रिज' बताया.

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ब्रिक्स की भूमिका को समझती है और उम्मीद करती है कि भारत इसमें अहम रोल निभाए.

उन्होंने एएनआई से कहा, "हम विपक्ष में महसूस करते हैं कि यह सिर्फ़ सरकार नहीं, बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व है, जिसमें विपक्ष भी शामिल है. इसलिए हमारा प्रतिनिधित्व सही तरीके से होना चाहिए. अगर उन्होंने हमसे सलाह ली होती, तो यह और बेहतर होता. लेकिन यह उनकी नीति नहीं है."

ब्रिक्स सम्मेलन में रूस और चीन के राष्ट्रपतियों के आगमन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर चिदंबरम ने एएनआई से कहा, "मुझे नहीं पता कि कितने राष्ट्रपति और कितने प्रधानमंत्री आ रहे हैं."

"मुझे नहीं लगता कि पिछले दो या तीन ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों से कोई ठोस फ़ायदा या ठोस नतीजा निकला है. असल में हम ब्रिक्स, एससीओ, जी20, क्वाड का हिस्सा हैं. मुझे नहीं लगता कि पिछले तीन या चार समिट में हमें कोई फ़ायदा हुआ है."

"पहले के ब्रिक्स सम्मेलनों में कुछ ठोस फ़ायदे होते थे. मुझे नहीं पता कि पिछले दो या तीन ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों से ऐसा क्या फ़ायदा मिला जिसे याद रखा जाए. मुझे नहीं याद पड़ता."

चिदंबरम के इस बयान की बीजेपी नेताओं ने पुरज़ोर मजम्मत की है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "जब भी देश में कुछ बेहतर होता है, नाराज़ फूफा कांग्रेस को दिक्कत होती है."

प्रदीप भंडारी ने चिदंबरम के सवाल का जवाब देते हुए दावा किया, "ब्रिक्स देशों को भारत का निर्यात बढ़कर करीब 85 अरब डॉलर हो गया है, जबकि विस्तारित ब्रिक्स समूह में दुनिया की करीब आधी आबादी शामिल है और यह वैश्विक जीडीपी का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा है."

ब्रिक्स 2026 की वेबसाइट के अनुसार, ब्रिक्स देशों की जनसंख्या दुनिया की आबादी का लगभग 49.5% है और इसकी वैश्विक व्यापार में 26% हिस्सेदारी है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 September 2026
सैन्य सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार, ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने यमन में रेड सी (लाल सागर) के मोखा पोर्ट पर क़ब्ज़ा कर लिया है.यह पोर्ट रणनीतिक रूप से बेहद…
 11 September 2026
ब्रिक्स देशों का 18वां शिखर सम्मेलन दिल्ली में हो रहा है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के नेता राजधानी आ रहे हैं.इस बीच इस आयोजन को…
 11 September 2026
भोपाल राजधानी भोपाल में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन भक्ति, संगीत और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। इसी दौरान डीएन डांस क्लासेस की डायरेक्टर…
 11 September 2026
दिल्ली में इन दिनों 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन छाया हुआ है. आज से 13 सितंबर तक राजधानी में कड़ी सुरक्षा और भारी ट्रैफिक बदलाव लागू हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर…
 10 September 2026
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह 'मुक्त' करने का एलान किया है.मायावती ने गुरुवार को कहा कि आकाश आनंद…
 10 September 2026
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के सभी 12 ज़ोन में ख़तरनाक इमारतों, अवैध निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है.यह कार्रवाई सत्य…
 10 September 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में गुरुवार दोपहर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरने से सात मज़दूर घायल हो गए हैं.इनमें से तीन मज़दूरों की हालत गंभीर बताई…
 10 September 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं.12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहे…
 09 September 2026
उदयपुर। विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट एवं राजस्थानसाहित्य अकादमी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार श्रीकृष्ण जूगनू ने ‘हिंदी : संकोच से सम्मान तक’ विषय…
Advt.