Select Date:

पुतिन का सुरक्षा घेरा भेद पाना क्यों है नामुमकिन, कौन करता है उनकी रक्षा

Updated on 10-09-2026 02:57 PM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं.

12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहे इस सम्मेलन से पहले ही वो भारत पहुंच रहे हैं. पुतिन बीते साल दिसंबर में पूरे चार साल बाद द्विपक्षीय सम्मेलन के लिए भारत आए थे.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को बताया कि इस यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री के बीच एक और द्विपक्षीय बैठक की उम्मीद है और यह बैठक शुक्रवार (11 सितंबर) को होनी है.

पेस्कोव ने बताया कि हमेशा की तरह, दोनों देश द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा करेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "कई मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती, क्योंकि कुछ ऐसे देश हैं जो हमारे सहयोग को और आगे बढ़ाने में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए, इन पर गोपनीय तरीके से, लेकिन बहुत ही रचनात्मक ढंग से चर्चा की जा रही है."

तक़रीबन 73 साल की उम्र में वो राष्ट्रपति के तौर पर अपने पांचवें कार्यकाल में हैं. उनके शासन का विरोध करने वाली कोई भी ताक़त अब नहीं बची है और अगर वो चाहें, तो 2036 तक सत्ता में बने रहने से उन्हें शायद ही कोई रोक पाएगा.

पुतिन की सुरक्षा की बात करें तो उनके हर क़दम पर सैकड़ों बॉडीगार्ड बारीकी से नज़र रखते हैं, जो 24 घंटे उनके साथ रहते हैं.

 एक रिपोर्ट के मुताबिक़, पुतिन का खाना चुपके से तैयार किया जाता है और वह जो कुछ भी पीते हैं उसे पहले उनके निकटतम सलाहकार जांचते हैं.

केजीबी के पूर्व अधिकारी पुतिन के आस-पास मौजूद ख़तरों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं.


रूस की कई सुरक्षा सेवाओं में से एक ख़ासतौर से राष्ट्रपति और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए समर्पित है. इसे 'रूसी राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा' या एसबीपी के नाम से जाना जाता है.

यह रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफ़एसओ) को रिपोर्ट करती है, जिसका गठन रूस की ख़ुफ़िया एजेंसी केजीबी से हुआ है. काले सूट पहने कानों में इयरफ़ोन लगाए एसबीपी के गार्ड परछाईं की तरह दिन-रात पुतिन के साथ रहते हैं.

रूस का सरकारी स्वामित्व वाला मीडिया रशिया बियॉन्ड के मुताबिक़, "जब ये एजेंट विदेश में गतिविधियों के दौरान पुतिन के साथ जाते हैं, तो वे ख़ुद को चार मंडलियों में बांट लेते हैं."

"उनका पहला और सबसे क़रीबी घेरा उनके अपने निजी गार्ड्स का होता है."

"दूसरा घेरा उन गार्ड्स से बनाया जाता है जिन पर जनता का ध्यान नहीं जाता."

"तीसरा घेरा, भीड़ की परिधि को घेरता है और इसमें संदिग्ध लोगों को आने से रोकता है."

"और चौथा और सबसे आख़िरी घेरा, आसपास की इमारतों की छतों पर स्थित स्नाइपरों का होता है."

मार्क गेलितो रूसी सुरक्षा के विशेषज्ञ और देश में सुरक्षा मुद्दों का विश्लेषण करने वाली कंस्लटिंग फ़र्म, मायाक इंटेलिजेंस के निदेशक हैं.

उन्होंने बीबीसी मुंडो सर्विस से बात करते हुए कहा था, "पुतिन को हेलीकॉप्टर पसंद नहीं है, वह आमतौर पर मोटरसाइकिल सवारों, कई बड़ी काली कारों, आदि के साथ एक बड़े काफ़िले में यात्रा करते हैं. इसके लिए कई बार हवाई क्षेत्र में कोई भी ड्रोन उड़ाने पर पाबंदियां लगा दी जाती है. यातायात रोक दिया जाता है."

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह 'मुक्त' करने का एलान किया है.मायावती ने गुरुवार को कहा कि आकाश आनंद…
 10 September 2026
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के सभी 12 ज़ोन में ख़तरनाक इमारतों, अवैध निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है.यह कार्रवाई सत्य…
 10 September 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में गुरुवार दोपहर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरने से सात मज़दूर घायल हो गए हैं.इनमें से तीन मज़दूरों की हालत गंभीर बताई…
 10 September 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं.12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहे…
 09 September 2026
उदयपुर। विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट एवं राजस्थानसाहित्य अकादमी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार श्रीकृष्ण जूगनू ने ‘हिंदी : संकोच से सम्मान तक’ विषय…
 09 September 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के गरबा में मुस्लिमों को प्रवेश न दिए जाने की मांग पर बयान दिया…
 09 September 2026
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब की आप…
 08 September 2026
पाकिस्तान में इन दिनों हालात ये हैं कि आम नागरिक भारत से आने वाले कॉल उठाने में डर रहे हैं। यह दावा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू के…
 08 September 2026
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में…
Advt.