मायावती का एलान- आकाश आनंद पार्टी से पूरी तरह मुक्त
Updated on
10-09-2026 03:02 PM
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह 'मुक्त' करने का एलान किया है.
मायावती ने गुरुवार को कहा कि आकाश आनंद को पहले राष्ट्रीय संयोजक के पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था और अब उन्हें पार्टी से भी पूरी तरह आज़ाद कर दिया गया है.
बसपा के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर जारी पोस्ट में लिखा गया, "दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से (आकाश आनंद को) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ्री (आज़ाद) कर दिया जाए."
"आकाश आनंद पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐसे में अब इनको पार्टी से पूरे तौर से मुक्त कर दिया गया है."
मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे देर से उठाया गया 'सही कदम' बताया.
हालांकि, मायावती ने आरोप लगाया कि यदि अशोक सिद्धार्थ ने यह फ़ैसला पहले ले लिया होता तो बसपा, बहुजन समाज, बहुजन मूवमेंट और आकाश आनंद को विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता.
दरअसल, मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ से राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने की मांग की थी.
इसके बाद गुरुवार को अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास लेने का एलान कर दिया था. उन्होंने मायावती को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा, "बहन जी का हर आदेश मेरे लिए अंतिम है."
आकाश आनंद को गुमराह करने और पार्टी पर कब्जे की कोशिश के आरोपों को साजिश बताया. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों में आकाश आनंद से उनकी मुलाकात तक नहीं हुई.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह 'मुक्त' करने का एलान किया है.मायावती ने गुरुवार को कहा कि आकाश आनंद…
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के सभी 12 ज़ोन में ख़तरनाक इमारतों, अवैध निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है.यह कार्रवाई सत्य…
बिहार के वैशाली ज़िले में गुरुवार दोपहर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरने से सात मज़दूर घायल हो गए हैं.इनमें से तीन मज़दूरों की हालत गंभीर बताई…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं.12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहे…
उदयपुर। विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट एवं राजस्थानसाहित्य अकादमी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार श्रीकृष्ण जूगनू ने ‘हिंदी : संकोच से सम्मान तक’ विषय…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के गरबा में मुस्लिमों को प्रवेश न दिए जाने की मांग पर बयान दिया…
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब की आप…
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में…