Select Date:

कांग्रेस साउथ में पावरफुल, पर UP में क्यों नहीं; CM ने दी भगवान वाली दलील

Updated on 29-09-2026 03:03 PM
कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बताया है कि कांग्रेस दक्षिण भारतीय राज्यों में क्यों लोकप्रिय है। उन्होंने इसके लिए भगवान राम और शिव वाला उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा है कि भगवान शिव गरीबों के देव हैं और राम अमीरों के भगवान हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि रेड्डी अब भगवानों के बीच लकीर खींच रहे हैं।

सोमवार को रेड्डी ने कहा, 'भाजपा ने भगवान राम को हथिया लिया है, जिन्हें उत्तर में पूजा जाता है, जबकि दक्षिणी राज्यों में शिव की पूजा होती है।' उन्होंने कहा, 'हम द्रविड़ हैं। यहां (उत्तर भारत में) लोग आर्य हैं। हम भगवान शिव के भक्त हैं और ये भगवान राम के भक्त हैं। भाजपा ने राम को हथिया लिया। यह भावना और आस्था से जुड़ा विषय है।'
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि पहले 'कांग्रेस का मतलब मुस्लिम और मुस्लिम का मतलब कांग्रेस' कहने वाले रेवंत रेड्डी अब भगवान राम और भगवान शिव के बीच राजनीतिक विभाजन की रेखा खींच रहे हैं।

'भाजपा क्यों नहीं कहती हर-हर महादेव'

दरअसल, पूछा गया था कि कांग्रेस दक्षिण की तरह उत्तर, पूर्व में खास लोकप्रिय क्यों नहीं है। उन्होंने कहा, 'मोदी जी 'हर हर महादेव' क्यों नहीं कहते? क्या भाजपा के लोगों ने कभी मंच से 'हर हर महादेव' कहा है? वे केवल 'जय श्री राम' कहते हैं। जब हम 'हर हर महादेव' कहते हैं, तो उन्हें यह पसंद नहीं आता।' रेड्डी ने दावा किया कि 'शिव गरीबों के भगवान हैं, राम अमीरों के भगवान हैं और भाजपा अमीरों की पार्टी है।'

SIR के खिलाफ अभियान की तैयारी

रेड्डी ने भारत निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया एसआईआर के खिलाफ विपक्षी नेताओं को एकजुट होने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि इसके खिलाफ साइमन गो बैक जैसा आंदोलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइमन गो बैक आंदोलन की तरह ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन समेत विपक्षी दलों के नेताओं को एकजुट होकर 'एसआईआर गो बैक' आंदोलन चलाना होगा।

कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला

मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति यानी CWC की बैठक होने जा रही है। खास बात है कि यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बैठक के दौरान कांग्रेस आंदोलन की शुरुआत करने या सुप्रीम कोर्ट जाने समेत कई अहम फैसले ले सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय सेना से अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा पूरी कर चुके युवाओं के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अग्निवीरों…
 29 September 2026
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी LPU में कथित रेप और उत्पीड़न के मामले को लेकर शुरू हुआ विरोध अब एक नए विवाद में बदल गया है. कैंपस में प्रदर्शन के दौरान…
 29 September 2026
कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बताया है कि कांग्रेस दक्षिण भारतीय राज्यों में क्यों लोकप्रिय है। उन्होंने इसके लिए भगवान राम और शिव वाला उदाहरण दिया…
 29 September 2026
भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है. निफ़्टी 50 सोमवार को क़रीब छह महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया और 23,000 के स्तर से…
 29 September 2026
मामले में सीजेपी ने दो अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है.दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया था कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और…
 28 September 2026
बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को हुए 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो सवाल उठने लगे कि मंदिर से सटे इलाके में…
 28 September 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को छतरी चौक इलाके में तनाव बढ़ गया.दरअसल, सिंहस्थ कुंभ 2028 के मद्देनजर चल…
 28 September 2026
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को दिल्ली में पार्टी की एक बैठक की, जिसके बाद उन्होंने बताया कि फ़िलहाल पार्टी के विस्तार पर फ़ैसला नहीं हुआ है.दरअसल,…
 28 September 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर 'सत्ता के अहंकार' में होने का आरोप लगाया है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि बीजेपी-आरएसएस 'हिंसा पर उतारू हैं'…
Advt.