कौन है मोहम्मद फरहत जिसका LPU में तोड़फोड़ करते सामने आया VIDEO, लड़की ने लगाया सनसनीखेज आरोप
Updated on
29-09-2026 03:06 PM
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी LPU में कथित रेप और उत्पीड़न के मामले को लेकर शुरू हुआ विरोध अब एक नए विवाद में बदल गया है. कैंपस में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ कैसे हुई, इसमें कौन शामिल था और आखिर DSW में क्या हुआ, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच एक छात्रा के वीडियो ने इस पूरे मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फरहत देव की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं
LPU की छात्रा रम्या मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर फरहत देव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रम्या का दावा है कि जिस रात कैंपस में यह सब शुरू हुआ, उस रात DSW के अंदर जाने वाला पहला शख्स फरहत देव था. उन्होंने आरोप लगाया कि फरहत ने एक दूसरे शख्स को अंदर बुलाया और उसके बाद कैमरा तोड़ दिया गया. रम्या के मुताबिक, इसके बाद DSW के अंदर तोड़फोड़ हुई. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
कैसे शुरू हुआ विवाद और जांच में कितने छात्र?
LPU में हुई आगजनी और हिंसा में शामिल छात्रों की जांच के लिए तीन डिसिप्लिनरी मेंबर बनाए जाने की बात कही गई है. करीब 30-40 छात्रों को जांच के दायरे में रखा गया है. इसी दौरान दूसरे छात्रों की तरफ से एक छात्र की पहचान फरहत देव के तौर पर की गई, जिस पर ट्रॉफी तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है.
छात्रा के आरोप सामने आने के बाद फरहत देव ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बयान जारी कर अपनी सफाई दी. उनका कहना है कि उन्होंने खुद लोगों को चीजें तोड़ने से रोका था. फरहत ने कहा कि उनके पास उस वक्त के वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वहां मौजूद और घटना में शामिल लोग भी दिखाई दे रहे हैं.
मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय सेना से अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा पूरी कर चुके युवाओं के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अग्निवीरों…
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी LPU में कथित रेप और उत्पीड़न के मामले को लेकर शुरू हुआ विरोध अब एक नए विवाद में बदल गया है. कैंपस में प्रदर्शन के दौरान…
कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बताया है कि कांग्रेस दक्षिण भारतीय राज्यों में क्यों लोकप्रिय है। उन्होंने इसके लिए भगवान राम और शिव वाला उदाहरण दिया…
मामले में सीजेपी ने दो अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है.दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया था कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और…
बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को हुए 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो सवाल उठने लगे कि मंदिर से सटे इलाके में…
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को छतरी चौक इलाके में तनाव बढ़ गया.दरअसल, सिंहस्थ कुंभ 2028 के मद्देनजर चल…
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को दिल्ली में पार्टी की एक बैठक की, जिसके बाद उन्होंने बताया कि फ़िलहाल पार्टी के विस्तार पर फ़ैसला नहीं हुआ है.दरअसल,…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर 'सत्ता के अहंकार' में होने का आरोप लगाया है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि बीजेपी-आरएसएस 'हिंसा पर उतारू हैं'…