Select Date:

नेपाल में आई बाढ़ में 95 लोगों की मौत की पुष्टि, लापता पर्यटकों का आंकड़ा 500 से अधिक हुआ

Updated on 26-08-2026 09:39 PM
नेपाल के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से देश के अलग-अलग ज़िलों में भारी तबाही हुई है.

नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाढ़ में मरने वालों की संख्या 95 हो गई है. वहीं नेपाली पुलिस ने नए आंकड़ों की पुष्टि करते हुए बताया है कि अब तक लापता पर्यटकों की संख्या 579 हो गई है.

लापता पर्यटकों में से 466 विदेशी नागरिक हैं, जो 28 अलग-अलग देशों से हैं.

लापता टूरिस्ट में से 113 नेपाली हैं, 54 अमेरिका से हैं और ब्रिटेन के लापता नागरिकों की संख्या 33 बनी हुई है.

चीन के सरकारी मीडिया चैनल सीसीटीवी ने तिब्बत में भारी पैमाने पर नुक़सान की बात कही है. काठमांडू के उत्तर में स्थित रसुवा इलाक़े में यह बाढ़ आई है. यह इलाक़ा तिब्बत से सटा हुआ है और चीन के साथ नेपाल के मुख्य व्यापार मार्ग पर पड़ता है.

वहीं नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी.

नेपाल में अमेरिका के दूतावास ने बताया है कि भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

लापता पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की बताई जा रही है और इनका आंकड़ा 100 से अधिक है.

नेपाल के पर्यटक बोर्ड ने टूर ऑपरेटरों का हवाला देते हुए कहा कि लापता भारतीयों में से अधिकांश कैलाश मानसरोवर जा रहे यात्री थे.

विदेश मंत्री ने बाढ़ की वजह बताई
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश की प्रतिनिधि सभा को संबोधित किया है.

उन्होंने बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी और इसकी आगे पुष्टि की जा रही है.

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:40 बजे रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट ज़िलों के कई इलाक़े प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि तिमुरे, स्याफ़रुबेसी, बेत्रावती, त्रिशूली बत्तर और देवीघाट समेत कई इलाक़ों में भारी नुक़सान हुआ है.

उन्होंने कहा कि यह बाढ़ सुबह 8:37 बजे आए भूकंप के कारण हुई थी और भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय क्षेत्रों में अभी भी ख़तरा बना हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई भारी बाढ़ के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त की. इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मज़बूती से खड़े हैं."

"भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है. हमारी टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.''

तटीय क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया
नेपाल के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि सेना और निजी हेलीकॉप्टरों द्वारा रसुवागढ़ी, तिमुरे, स्याफ्रुबेसी और मैलुंग के प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रभावित ज़िलों को तीन महीने के लिए 'आपदा संभावित क्षेत्र' घोषित करने का भी निर्णय लिया है.

विदेश मंत्री खनाल ने कहा कि रसुवा में आई बाढ़ के कारण 'राष्ट्रीय आपदा की स्थिति' उत्पन्न हो गई है.

उन्होंने कहा कि भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय क्षेत्रों में अभी भी ख़तरा बना हुआ है और उन्होंने नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन ज़िलों के नदी किनारे और तटीय क्षेत्रों में लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
नेपाल के रसुवा ज़िले भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.रसुवा ज़िला तिब्बत सीमा से सटा हुआ है. चीन के सरकारी मीडिया ने…
 26 August 2026
नेपाल के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से देश के अलग-अलग ज़िलों में भारी तबाही हुई है.नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाढ़ में मरने वालों की…
 26 August 2026
ईरान ने कहा है कि उसे यक़ीन है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों के विस्तार का मुक़ाबला कर सकता है.अमेरिका ने ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के प्रयास में…
 25 August 2026
कनाडा अपना लगभग 70% सामान अमेरिका को बेचता है. अमेरिका के साथ अब छिड़े इस ट्रेड वॉर में उसके पास क्या विकल्प बचे हैं और क्या वो भी ऐसे क़दम…
 25 August 2026
ईरान का कहना है कि मक्का रक्षा समझौते पर साइन करने वाले देशों (पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की) ने ईरान को आधिकारिक समझौते में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं…
 22 August 2026
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शुक्रवार को कहा कि अब युद्ध को समाप्त करना बेहतर है क्योंकि ईरान मजबूत और सम्मान की स्थिति में है। ईरानी राष्ट्रपति की तरफ से…
 21 August 2026
इजरायल और तुर्की के बीच सीरिया को लेकर तनाव अब नए स्तर पर पहुंचता दिख रहा है. इजरायल के दक्षिणपंथी अखबार 'इजरायल हायोम' में छपे एक लेख में दावा किया…
 18 August 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनाव सिस्टम का ज़िक्र करते हुए अमेरिका में वोटिंग के नियमों में बदलाव की अपनी मांग दोहराई है.ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ…
 15 August 2026
मध्य पूर्व में एक नई सुरक्षा व्यवस्था उभरती दिख रही है. मिस्र अब मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में शामिल होने के करीब पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान को उस उभरते…
Advt.