Select Date:

सुकमा में निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों का सुना दर्द; जिला मुख्यालय पहुंची भीड़

Updated on 18-07-2026 09:49 PM
नक्सल मामलों में वर्षों से जेल में बंद बताए जा रहे निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग अब सुकमा जिले में तेज होती दिखाई दे रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने तिम्मापुरम सहित प्रभावित गांवों का दौरा किया और जेल में बंद लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। परिवारों की पीड़ा सुनने के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि कोई व्यक्ति निर्दोष है तो उसे न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

परिजनों ने सुनाई संघर्ष और इंतजार की कहानी

तिम्मापुरम गांव की सोनमती यादव ने बताया कि उनके पति नंगा पिछले साढ़े तीन वर्षों से जेल में बंद हैं। पति की अनुपस्थिति में दो छोटे बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई है। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए परिवार की गाय और बकरियां बेचकर 25 हजार रुपये वकील को दिए, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका।

इसी गांव के माड़वी दिनेश ने कहा कि उनके पिता माड़वी हूंगा पिछले दो वर्षों से जेल में हैं। उनके अनुसार, उनके पिता स्वयं सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन्हें चिंतलनार ले जाकर जेल भेज दिया गया।

आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे परिवार
वेट्टी हूँगी ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उनके पति वेट्टी लखमा और बेटे वेट्टी रेनू को एक साथ घर से ले जाया गया था। परिवार ने धान बेचकर अब तक 40 हजार रुपये वकीलों की फीस पर खर्च किए हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी के महज दस दिन बाद ही उसे हिरासत में ले जाया गया था और उसकी पत्नी आज भी उसके लौटने का इंतजार कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नक्सल मामलों में वर्षों से जेल में बंद बताए जा रहे निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग अब सुकमा जिले में तेज होती दिखाई दे रही है। इसी मुद्दे को…
 18 July 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा में महतारी वंदन योजना के पोर्टल को फिर से खोलने की तारीख को लेकर आज सदन में तीखी नोकझोंक हुई। सरकार पोर्टल खुलने की कोई भी निश्चित तारीख…
 18 July 2026
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी और अनुचित व्यापारिक व्यवहार का दोषी ठहराते हुए उस पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया…
 17 July 2026
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य खेल अलंकरण के आवेदन…
 17 July 2026
छत्तीसगढ़ में 'भारत सीरीज' (BH Series) के वाहनों की खरीद-बिक्री को लेकर जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक बीएच सीरीज की पुरानी (सेकंड-हैंड) गाड़ियां केवल उन्हीं…
 13 July 2026
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र…
 13 July 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर निगम रायपुर की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें पेंशन पात्रता संबंधी अपने ही मामले में पूर्व में पारित आदेश को संशोधित…
 13 July 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बालोद जिले के जनपद पंचायत डोंडीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा एक नियमित सहायक शिक्षक पंचायत को बिना विभागीय जांच के सेवा से हटाने के…
 13 July 2026
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य के गृह (पुलिस)…
Advt.