Select Date:

देवोलीना भट्टाचार्जी, काम्या पंजाबी, संगीता घोष ने सन नियो के छठी मईया की बिटिया, इश्क जबरिया और सहज सिन्दूर के 50 एपिसोड पूरे होने पर मनाया जश्न

Updated on 16-08-2024 04:11 PM

सन टीवी नेटवर्क ने कुछ महीने पहले हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) स्पेस में अपनी शुरुआत सन नियो चैनल से की थी। चैनल ने टैगलाइन 'दिल से जियो' के साथ अपने तीन शो छठी मैया की बिटिया, इश्क़ जबरिया और साझा सिंदूर लॉन्च किए थे। तीनों ही शोज़ ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है और शोज़ को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। इस सफलता के साथ ही इन तीनों शोज ने अपने 50 एपिसोड पूरे करके अपनी पहली उपलब्धि हासिल कर ली है। छठी मैया की बिटिया शो एक अनाथ लड़की वैष्णवी (ब्रिंदा दहल) की कहानी है, जो छठी मैया को अपनी माँ के रूप में देखती है। इस शो में छठी मैया की भूमिका देवोलीना भट्टाचार्जी निभा रहीं हैं। वहीं इश्क़ जबरिया, गुलकी (सिद्धि शर्मा) की कहानी है, जो एयर होस्टेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। साझा सिंदूर शो में फूलि (स्तुति विंकले) की कहानी है, जो अपनी शादी के दिन अपने दूल्हे की मौत के बाद एक अनब्याही विधवा मानी जाती है। तीनों ही शो ने सफलतापूर्वक 50 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। 
 इस उपलब्धि पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए 'छठी मैया की बिटिया' शो में छठी मैया की भूमिका निभा रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी कहतीं हैं कि हर उपलब्धि चाहे वह बड़ी हो या छोटी इसका जश्न जरूर मनाना चाहिए। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि अभी तो शुरुआत हुई थी और हमने 'छठी मैया की बिटिया' शो के 50 एपिसोड पूरे कर लिए । मुझे उम्मीद है हम आगे भी इसी तरह नए मुकाम हासिल करेंगे!
'इश्क़ जबरिया' में मोहिनी की भूमिका निभा रहीं काम्या पंजाबी का कहना है कि यह देखकर ख़ुशी मिलती है कि इतने कम समय में हमारे किरदारों ने दर्शकों के साथ कितना जुड़ाव बनाया है। यह उपलब्धि तो हमारी इस यात्रा की शुरुआत है अभी हमें और आगे जाना है। यह हमारी टीम की मेहनत और समर्पण का नतीजा है। इश्क़ जबरिया की पूरी टीम को बधाई और हम साथ मिलकर और भी ऊंचाइयों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे!
 'साझा सिंदूर' में सरोज की भूमिका निभा रहीं संगीता घोष ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे कल ही हमने शूटिंग शुरू की थी और अब हम यहां हैं, सन नियो के साझा सिंदूर शो के 50 एपिसोड पूरे हो गए हैं। हमारे प्रशंसकों का उनके अटूट समर्थन के लिए और इस यात्रा को सफल बनाने वाली शानदार टीम का हार्दिक धन्यवाद।
छठी मैया की बिटिया, इश्क़ जबरिया, और साझा सिंदूर के कलाकारों के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, रात 7 बजे, 7:30 बजे, और 8 बजे सिर्फ सन नियो पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.