शूटिंग के बीच भी एण्डटीवी के कलाकार निभा रहे हैं चैत्र नवरात्रि की परंपरा
Updated on
17-03-2026 07:21 PM
मुंबई, मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का पावन पर्व, भक्ति, आत्मचिंतन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद भी इस खास मौके पर अपनी आस्था और परंपराओं से कैसे जुड़े रहते हैं। इन कलाकारों में शामिल हैं- रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी) और सीरत कपूर (‘घरवाली पेड़वाली‘ में सावी)।
एण्डटीवी के ‘घरवाली पेड़वाली‘ में सावी का किरदार निभा रहीं सीरत कपूर ने कहा, “नवरात्रि मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह भक्ति और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है। लंबे शूटिंग घंटों के बावजूद मैंने इस साल कुछ दिन व्रत रखने का फैसला किया है। थोड़ी प्लानिंग के साथ यह आसानी से हो जाता है। मैं सुबह मां दुर्गा की पूजा से दिन की शुरुआत करती हूं और फिर सेट पर जाती हूं। दिनभर मैं फल, दही, मखाना और साबूदाना खिचड़ी जैसे हल्के व्रत वाले भोजन लेती हूं, ताकि ऊर्जा बनी रहे। कभी-कभी घर से शकरकंद चाट या कुट्टू का चीला भी साथ ले आती हूं। ब्रेक के दौरान सह-कलाकारों के साथ मिलबांट कर खाना इस अनुभव को और खास बना देता है। व्यस्त दिनचर्या के बीच भी नवरात्रि मुझे शांति और सकारात्मकता का एहसास कराती है।”
वहीं, रोहिताश्व गौड़, जो एण्डटीवी के लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में मनमोहन तिवारी की भूमिका निभा रहे हैं, कहते हैं, “चैत्र नवरात्रि मेरे परिवार के लिए हमेशा से बेहद खास और आध्यात्मिक समय रहा है। मैं हर साल व्रत रखने की कोशिश करता हूं और इस बार भी व्यस्त शूटिंग के बावजूद व्रत रख रहा हूं। सेट पर टीम का पूरा सहयोग मिलता है, जिससे पूजा के लिए थोड़ा समय निकाल पाता हूं। मैं सुबह साधारण पूजा से दिन की शुरुआत करता हूं। व्रत के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करता हूं। सेट पर साबूदाना खिचड़ी, फल, मखाना और कभी-कभी दही के साथ व्रत वाले आलू ले जाता हूं। मेरी पत्नी भी सिंघाड़े के आटे की रोटी या कुट्टू के पकौड़े बनाकर देती हैं, जिन्हें मैं ब्रेक के दौरान खाता हूं। इन नौ दिनों में काम के बीच भी एक अलग तरह की शांति और सकारात्मकता महसूस होती है। नवरात्रि मुझे अनुशासन, कृतज्ञता और आध्यात्मिकता से जुड़े रहने की याद दिलाती है।”
एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार भरपूर मनोरंजन का आनंद उठाना न भूलें, देखिये ‘घरवाली पेड़वाली‘ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ रात 10:30 बजे और सभी एपिसोड्स कभी भी हिंदी ज़ी5 पर!
अहमदाबाद, 16 मार्च, 2026: भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो और देश की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की…
मुंबई, मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का पावन पर्व, भक्ति, आत्मचिंतन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते…
टेलीविजन-फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है. वो 76 साल की थीं और टीवी शोज-फिल्मों में एक्टिव थीं. नवनिंद्र बहल के बेटे कनु बहल ने इंस्टाग्राम…
Oscar 2026: एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा…
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाता है। अन्विता एक ऐसी युवती है जिसने अपने भाई-बहनों…
मुंबई, मार्च, 2026: जैसे-जैसे दर्शक ऐसी कहानियों की तलाश कर रहे हैं, जो महिलाओं के वास्तविक अनुभवों को दर्शाती हों, वैसे-वैसे तीन सशक्त रचनात्मक आवाज़ें एक साथ आकर एक ऐसी…
मुंबई, मार्च 2026: एण्डटीवी पर ‘भाबीजी घर पर हैं‘ और ‘घरवाली पेड़वाली’ के आने वाले एपिसोड्स में इस हफ्ते दर्शकों को हंसी, गलतफहमियों और दिलचस्प ड्रामे का भरपूर डोज़ मिलने…