Select Date:

नहीं रहीं टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कंगना रनौत संग किया था काम

Updated on 17-03-2026 01:44 PM

टेलीविजन-फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है. वो 76 साल की थीं और टीवी शोज-फिल्मों में एक्टिव थीं. नवनिंद्र बहल के बेटे कनु बहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी है. अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

नहीं रहीं नवनींद्रा बहल
नवनिंद्र के निधन के बाद उनके परिवार और चाहने वालों के बीच मातम पसर गया है. मां के जाने के बाद उनके बेटे कनु ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की है. वो लिखते हैं कि मेरी तितली,  मेरा विश्वास, प्यार,  मार्गदर्शक, गुरु, मेरा दिल, जाओ खुशी से, मम्मा. जब तक तुम मुझे दोबारा जन्म न दो. मेरी आंखें हमेशा आपकी बेमिसाल मुस्कान, प्यारी हंसी और जिज्ञासू आंखों को ढूंढती रहेंगी. यूं ही रोशन रहें, मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए आपका धन्यवाद. 

कनु की बहल की पोस्ट पढ़ने के बाद फैन्स, टेलीविजन और बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस को श्रद्धांजिल दे रहे हैं. अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने लिखा, बहुत दुखी हूं आपके नुकसान के लिए. गायिका रेखा भारद्वाज ने लिखा, ॐ शांति,1995 से नवनिंद्र जी के साथ ढेर सारी यादें गहरी संवेदनाएं. फिल्ममेकर आरती कडव ने लिखा, बहुत दुखी हूं. वो इतनी गर्मजोशी वाली प्यारी महिला थीं. क्या व्यक्तित्व था उनका परिवार को संवेदनाएं. टेलीविजन एक्टर नकुल मेहता ने भी उनके प्रति संवेदनाएं लिखीं हैं

40 साल किया काम 

नवनिंद्र बहल ने इंडस्ट्री में 40 से ज्यादा साल काम किया. उन्होंने टेलीविजन मूवीज, मिनी सीरीज से करियर शुरू किया था. इसके बाद वो फिल्मों में आईं. उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' में कैमियो किया था. उन्होंने 'माचिस', 'ओये लकी लकी ओये', 'खुफिया' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं थीं. टेलीविजन पर उन्होंने 'इश्कबाज' शो में दादी कलयाणी सिंह ओबेरॉय का रोल निभाया था. दादी के रोल में उन्हें सभी का खूब प्यार मिला. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की जान रहीं दिशा वकानी ने शो में दयाबेन का रोल कर सबका दिल जीता. लेकिन सितंबर 2017 से वो शो में नहीं दिखी हैं. दिशा…
 18 March 2026
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट दिया जा चुका है. ज्यादा हिंसक सीन और थोड़ी गाली गलौज से भरे…
 17 March 2026
अहमदाबाद, 16 मार्च, 2026: भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो और देश की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की…
 17 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का पावन पर्व, भक्ति, आत्मचिंतन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते…
 17 March 2026
टेलीविजन-फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है. वो 76 साल की थीं और टीवी शोज-फिल्मों में एक्टिव थीं. नवनिंद्र बहल के बेटे कनु बहल ने इंस्टाग्राम…
 16 March 2026
Oscar 2026: एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा…
 14 March 2026
राम गोपाल वर्मा जो 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, उन्होंने एक और बड़ा दावा कर दिया है. फिल्ममेकर का कहना…
 13 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाता है। अन्विता एक ऐसी युवती है जिसने अपने भाई-बहनों…
 13 March 2026
मुंबई, मार्च, 2026: जैसे-जैसे दर्शक ऐसी कहानियों की तलाश कर रहे हैं, जो महिलाओं के वास्तविक अनुभवों को दर्शाती हों, वैसे-वैसे तीन सशक्त रचनात्मक आवाज़ें एक साथ आकर एक ऐसी…
Advt.