Select Date:

पहला प्‍यार <1% चांस: जिन्‍दगी में अचानक आया एक मोड़ मुरली को मुश्किल वक्‍त में दिखाएगा आशा की किरण

Updated on 29-08-2024 07:41 PM
पहला प्‍यार <1% चांस: कृष राव ने अपने साथी कलाकार और ऑन-स्‍क्रीन पिता सुशील बोंथियाल के साथ अपने रिश्‍ते पर बात की
सोनी लिव की नई सीरीज ‘पहला प्‍यार <1% चांस’ को दर्शकों से बड़ी तारीफें मिल रही हैं। इस शो में कृष राव और अरिस्‍ता मेहता जैसी नई प्रतिभाएं हैं। इस शो की कहानी मुरली शर्मा (कृष राव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पटना शहर जाता है और जहां उसे नंदिनी सिन्‍हा (अरिस्‍ता मेहता) से प्‍यार हो जाता है। आने वाले एपिसोड्स में हम मुरली को नंदिनी के प्‍यार में मुश्किलों का सामना करते देखेंगे। वहीं मुरली की जिन्‍दगी में उस समय भूचाल आ जाता है, जब उसके पिता विनोद की नौकरी खतरे में पड़ जाती जाती है।

विनोद पर कथित रूप से घूस लेने का आरोप लगता है और उनका परिवार निराश हो जाता है। अपना घर खोने और रतलाम वापस लौटने की संभावना से नंदिनी के साथ भविष्‍य बनाने के मुरली के सपने टूटते नजर आते हैं। हालांकि परिवार पर आये इस संकट के बीच उम्‍मीद की एक किरण दिखाई पड़ती है। मुरली के पिता उसे पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्‍साहित करते हैं, ताकि उसे स्‍कॉलरशिप मिल सके। इस तरह से वह पटना में नंदिनी के करीब रह सकेगा।

नये एपिसोड पर अपनी बात रखते हुए, कृष राव (मुरली शर्मा) ने कहा, ‘’मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक हमारे शो ‘पहला प्‍यार’ को इतना पसंद कर रहे हैं और यह सचमुच मेरा सौभाग्‍य है। इसके अलावा, नया एपिसोड एक पिता और उसके बेटे के बीच का बेहद महत्‍वपूर्ण रिश्‍ता दिखाता है। मुरली को बड़ी जरूरत के वक्‍त अपने पिता का सहयोग मिलता है और वह पढ़ाई में भी कमाल कर दिखाने में मदद पाता है। इस शो के कारण मेरे ऑन-स्‍क्रीन पिता और एक्‍टर सुशील बोंथियाल के साथ मेरा रिश्‍ता मजबूत हुआ है। मुझे आशा है कि दर्शक हमें और हमारे शो को ऐसे ही अपना प्‍यार देते रहेंगे।‘’

‘पहला प्‍यार <1% चांस’ को कहानियाँ कहने में माहिर दिलीप झा ने लिखा है। इसका निर्माण आरएनडी फिल्‍म्‍स ने किया है और रितेश मोदी इसके निर्देशक हैं।

लिंक: https://www.instagram.com/p/C9PS9F-KnAP/

_क्‍या मुरली को इस मुश्किल घड़ी में नंदिनी का साथ मिलेगा। जानने के लिये देखते रहिये ‘पहला प्‍यार <1% चांस’, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे सिर्फ सोनी लिव पर।_

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हंसी और मस्ती से भरपूर एक शाम के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस त्यौहार के मौके पर ज़ी सिनेमा पर ‘खिचड़ी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर…
 21 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है।…
 18 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती…
 17 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां…
 17 October 2024
मुंबई अक्टूबर 2024: ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है - एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय…
 16 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: ब्लैक फ्राइडे, देव.डी, गोल जैसी फिल्मों और सेक्रेड गेम्स और जामताड़ा जैसी श्रृंखलाओं में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में…
 15 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: हमें अपने मुश्किल भरे पलों में अक्सर अपने अंदर की ताकत का पता चलता है। दिल छू लेने वाली कहानियां पेश करने के लिए मशहूर ज़ी अनमोल…
 11 October 2024
पटना, अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4…
 11 October 2024
मुंबई, अक्टूबर 2024: डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए…
Advt.