PM मोदी की अपील के बाद इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव
Updated on
17-05-2026 04:58 PM
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60 से 80 लाख इंडक्शन कुकटॉप खरीदना है। इन इंडक्शन चूल्हों को एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज (EESL) द्वारा चलाए जा रहे नेशनल एफिशिएंट कुकिंग प्रोग्राम (NECP) के तहत बांटा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सरकार टेंडर प्रक्रिया के जरिए इंडक्शन चूल्हा खरीदेगी
गौरतलब है कि EESL ने इससे पहले देश भर में LED लाइट्स के लिए बड़ा अभियान चलाया था। अब सरकार की इच्छा है कि ऐसी ही कुछ इंडक्शन चूल्हों के लिए भी किया जाए। ध्यान देने वाली बात है कि LED के लिए चलाए गए अभियान के तहत बल्क में खरीदारी करके एलईडी बल्बों की कीमत को 70-80% तक कम कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा ही कुछ इंडक्शन चूल्हों के साथ भी होने की उम्मीद है, जिससे कि घर-घर में हाईटेक स्टोव देखने को मिल सकता है
रिपोर्ट्स के अनुसार EESL ने हाल ही में 2 लाख इंडक्शन स्टोव खरीदने के लिए एक टेंडर निकाला था। यह टेंडर इसी महीने की शुरुआत में बंद हुआ है। रिपोर्ट में कई बड़े ब्रांड्स के लिए इंडक्शन बनाने वाले एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर के सीईओ के हवाले से बताया गया है कि यह सिर्फ एक पायलेट टेंडर था। आने वाले समय में ऐसे कई टेंडर देखने को मिलेंगे।
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60…
राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद…
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नकली लॉ डिग्रियों और कानूनी पेशे से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए कुछ तीखी टिप्पणी की. सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने इस पूरे खेल के 'मास्टरमाइंड' माने जा रहे पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार…