Select Date:

नीट पेपर लीक से चर्चा में आया राजस्थान का सीकर कोचिंग का नया हब कैसे बन गया?

Updated on 17-05-2026 04:51 PM
राजस्थान का सीकर ज़िला इन दिनों सुर्खियों में है.

नीट 2024 में देश में सबसे बेहतर परिणाम और टॉपर देने के बाद सीकर का नाम चर्चा में रहा.

नीट 2025 में भी सीकर ने टॉपर दिए. इन परिणामों ने सीकर को कोचिंग हब के रूप में नई पहचान दिलाई.

लेकिन सीकर का नाम अब नीट 2026 के पेपर लीक से जुड़ गया है.

परीक्षा से पहले ही नीट का पेपर हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों के नीट एस्पिरेंट्स तक पहुंच गया.

सीकर के पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर साल 2020 तक कम ही बसावट हुआ करती थी.

लेकिन अब यहां बड़ी-बड़ी इमारतों में कोचिंग संस्थान और हॉस्टल बने हुए हैं.

सीकर कैसे बन गया कोचिंग हब

सीकर के 81 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर पुरोहित बीबीसी से सीकर के कोचिंग हब बनने के सफ़र को बताते हुए कहते हैं, ''सीकर में सबसे पहले सरकारी कल्याण कॉलेज और उसके बाद लॉ कॉलेज बना. 1990 के दशक के अंतिम सालों में एक स्थानीय शख्स़ ने कुछ स्टूडेंट्स को पढ़ाते हुए कोचिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद बीते करीब दस साल में लगातार कोचिंग संस्थानों का बढ़ना शुरू होता गया. कोचिंग संस्थानों में बच्चों को टॉपर बनाने की होड़ मच गई.'

पिपराली रोड पर तीन हॉस्टल चलाने वाले जितेंद्र बाजिया बीबीसी से बताते हैं कि सीकर में करीब तीन हज़ार हॉस्टल हैं. घरों में भी पीजी चल रहे हैं.

वो कहते हैं, ''सीकर कोरोना के बाद कोचिंग हब के रूप में सामने आया है. सीकर में आज करीब सवा लाख कोचिंग स्टूडेंट नीट जेईई की तैयारी कर रहे हैं. देश के नामी कोचिंग संस्थानों के सेंटर संचालित हो रहे हैं.''

हॉस्टल संचालक और एक्स आर्मी मैन सुमेर सिंह भी मानते हैं कि कोरोना के बाद से अचानक ही कोचिंग संस्थानों की संख्या बढ़ने लगी. उनके मुताबिक करीब सवा लाख स्टूडेंट्स सीकर में जेईई और नीट की कोचिंग कर रहे हैं.

एक कोचिंग संस्थान में बीते दस साल से केमिस्ट्री पढ़ा रहे शिक्षक कृष्ण सुंडा बीबीसी से बातचीत में कहते हैं, ''सीकर में अधिकतर कोचिंग संचालक कोटा से पढ़े हुए, आईआईएम-आईआईटी पास आउट हैं. यहां के कोचिंग संस्थानों से परिणाम बेहतर आने लगे, इस कारण राजस्थान के अन्य ज़िलों, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई इलाकों से स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में सीकर आने लगे.''

वह मानते हैं कि बीते करीब आठ साल से सीकर कोचिंग हब की पहचान बनाने में कामयाब रहा है. सीकर में ग्रामीण परिवेश के बच्चों की संख्या ज़्यादा है.

सीकर में नीट एस्पिरेंट्स की संख्या को देखते हुए अब मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो रहे हैं. सीकर-जयपुर रोड पर एक बड़े निजी मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से जारी है.

सीकर की एक कोचिंग के संचालक नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर आरोप लगाते हैं कि कोचिंग संस्थानों की आपसी प्रतिस्पर्धा भी पेपर लीक का एक कारण है.

हर कोचिंग संस्थान का परिणाम स्टूडेंट्स को प्रभावित करता है. यहां अधिक एडमिशन के लिए बेहतर परिणाम लाना ही एकमात्र उद्देश्य रहता है.

नीट परीक्षा होने के बाद भी किसी को भनक तक नहीं लगी कि पेपर लीक हुआ था.

सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बीबीसी से कहा कि एक कोचिंग संस्थान में फिजिक्स के शिक्षक रमाकांत (बदला हुआ नाम) तीन मई की देर रात करीब डेढ़ बजे थाने आए थे.

थाने पर मौजूद ड्यूटी ऑफिसर को रमाकांत ने अपना फोन दिखाते हुए बताया था कि नीट का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही आ गया था. जिसमें से लगभग डेढ़ सौ प्रश्न हूबहू परीक्षा में आए.

ड्यूटी ऑफिसर के लिखित में शिकायत मांगने पर रमाकांत एक सफेद पेपर लेकर चले गए. जिसके बाद फिर लौट कर थाने नहीं आए.

बीबीसी ने सीकर के उस कोचिंग संस्थान और रमाकांत से संपर्क करने का काफी प्रयास किया. लेकिन, संस्थान कुछ भी कहने से बच रहा है. जबकि,शिकायत करने वाले शिक्षक सुरक्षा कारणों से सामने नहीं आ रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिन बाद रमाकांत ने एनटीए को मेल कर परीक्षा पूर्व पेपर आने की शिकायत दी. जिसके बाद एनटीए ने इंटेलिजेंस और राजस्थान पुलिस से संपर्क किया.

वह बताते हैं कि जांच एजेंसी ने कोचिंग संचालकों, शिक्षकों, हॉस्टल संचालकों और स्टूडेंट्स समेत करीब डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ की थी. कई को हिरासत में लिया गया था.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2026
ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के व्यापार पर भी दिखने लगा है. खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद…
 17 May 2026
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60…
 17 May 2026
ईरान में अमेरिका और इजरायल से तनाव के बीच अपने देश के नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने शुरू कर दिया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इसका एक…
 17 May 2026
राजस्थान का सीकर ज़िला इन दिनों सुर्खियों में है.नीट 2024 में देश में सबसे बेहतर परिणाम और टॉपर देने के बाद सीकर का नाम चर्चा में रहा.नीट 2025 में भी…
 17 May 2026
राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद…
 16 May 2026
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नकली लॉ डिग्रियों और कानूनी पेशे से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए कुछ तीखी टिप्पणी की. सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य…
 16 May 2026
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने इस पूरे खेल के 'मास्टरमाइंड' माने जा रहे पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार…
 16 May 2026
मिडिल ईस्ट संघर्ष के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कड़ा पहरा बिठा दिया है। इसके बाद से इस रूट से कच्चे तेल और एलपीजी गैस की आपूर्ति चरमरा…
 15 May 2026
हर्निया एक सामान्य लेकिन अक्सर अनदेखी की जाने वाली स्थिति है जो अगर समय पर इलाज न की जाए तो जीवन की गुणवत्ता को काफी प्रभावित कर सकती है। यह…
Advt.