Select Date:

ईरान की मस्जिदों में दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग, 3 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन

Updated on 17-05-2026 04:56 PM
ईरान में अमेरिका और इजरायल से तनाव के बीच अपने देश के नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने शुरू कर दिया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इसका एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देशभर की मस्जिदों में पुरुष, महिलाएं, युवा और किशोर हल्के हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं. राज्य टेलीविजन ने इसे देश की रक्षा के लिए जनता की तैयारियों का हिस्सा बताया है, जिसमें 31 मिलियन से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस रक्षात्मक एक्टिविटी को सीधे तौर पर 'जान फिदा बराए ईरान' ऑपरेशन से जोड़ा गया है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे मौजूदा संघर्ष के जवाब में देश के नागरिकों को इस्लामी गणराज्य के समर्थन में एकजुट करना है. तेहरान ने समर्थन में लोगों से खुद को वॉलंटियर्स  के रूप में पंजीकरण करने का आह्वान किया है. राज्य मीडिया का दावा है कि इस अभियान में 31 मिलियन से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

ट्रेनिंग सेंटर में तब्दील हुईं मस्जिदें

ईरानी मीडिया की मानें तो सरकार ने मस्जिदों को ट्रेनिंग और सार्वजनिक तैयारियों के प्रमुख केंद्रों में तब्दील कर दिया है, जहां देश की सार्वजनिक तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अहवाज, करमान, बीजार, शिराज और जाहेदान जैसे शहरों की मस्जिदों में पुरुषों, महिलाओं और किशोरों को इकट्ठा किया गया. इस विशेष अभियान के तहत वॉलेंटियर्स को हल्के हथियारों को चलाने, उन्हें खोलने और जोड़ने की कूटनीतिक व व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जा रही है. 

टेलीविजन फुटेज में देखा गया कि ट्रेनिंग सत्रों में पूरे परिवार, युवा और किशोर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. मस्जिदों के अंदर चल रहे इन आयोजनों में लोगो को आत्मरक्षा के कौशल, हथियारों की समझ और सामूहिक अभ्यास कराया जा रहा है. सरकार का मानना है कि इस कदम से जनता के बीच जागरूकता बढ़ेगी और सामाजिक सुरक्षा को ओर मजबूती मिलेगी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2026
ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के व्यापार पर भी दिखने लगा है. खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद…
 17 May 2026
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60…
 17 May 2026
ईरान में अमेरिका और इजरायल से तनाव के बीच अपने देश के नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने शुरू कर दिया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इसका एक…
 17 May 2026
राजस्थान का सीकर ज़िला इन दिनों सुर्खियों में है.नीट 2024 में देश में सबसे बेहतर परिणाम और टॉपर देने के बाद सीकर का नाम चर्चा में रहा.नीट 2025 में भी…
 17 May 2026
राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद…
 16 May 2026
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नकली लॉ डिग्रियों और कानूनी पेशे से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए कुछ तीखी टिप्पणी की. सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य…
 16 May 2026
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने इस पूरे खेल के 'मास्टरमाइंड' माने जा रहे पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार…
 16 May 2026
मिडिल ईस्ट संघर्ष के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कड़ा पहरा बिठा दिया है। इसके बाद से इस रूट से कच्चे तेल और एलपीजी गैस की आपूर्ति चरमरा…
 15 May 2026
हर्निया एक सामान्य लेकिन अक्सर अनदेखी की जाने वाली स्थिति है जो अगर समय पर इलाज न की जाए तो जीवन की गुणवत्ता को काफी प्रभावित कर सकती है। यह…
Advt.