Select Date:

गुलकी जोशी ने सोनी सब के आगामी शो 'यादें' में इक़बाल खान के साथ साझा किया एक 'फुल-सर्कल' पल

Updated on 06-03-2026 06:19 PM
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का नया शो ‘यादें’ एक लोकप्रिय इटैलियन ड्रामा डॉक का रूपांतरण है, जो यादों, पहचान और दूसरे मौकों की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में पेश करता है। शो की कहानी डॉ. देव (इक़बाल खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर डॉक्टर हैं। लेकिन, एक हादसे के बाद उनकी ज़िंदगी अचानक बदल जाती है और उनकी याददाश्त खो जाती है। जब वे वापस उस दुनिया में लौटते हैं, जो उनके बिना आगे बढ़ चुकी है, तो उन्हें अनजाने रिश्तों, पेशेवर उम्मीदों और उस अतीत का सामना करना पड़ता है, जिसे वे अब याद नहीं कर पाते। धीरे-धीरे वे फिर से समझते हैं कि असली मायने में डॉक्टर और इंसान होने का मतलब क्या है। इस कहानी में गुलकी जोशी भी अहम् किरदार निभा रही हैं, जो डॉ. देव की एक्स-वाइफ सृष्टि का रोल कर रही हैं। उनकी मौजूदगी शो की कहानी को और भावनात्मक गहराई देती है और अस्पताल के भीतर और बाहर बदलते रिश्तों को मज़बूती और नया नज़रिया देती है।
गुलकी जोशी के लिए इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करना सिर्फ स्क्रिप्ट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए यह बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव भी है। एक्टिंग में आने से बहुत पहले ही उनके घर में इक़बाल का नाम जाना-पहचाना था। उनकी माँ इक़बाल के पहले शो की लेखकों में से एक थीं और गुलकी ने बचपन में उस दौर की कहानियाँ घर पर सुनी थीं। स्कूल में उन्हें याद है कि उनके दोस्त इक़बाल के किरदार के दीवाने थे, एपिसोड्स पर चर्चा करते थे और उनके रोल पर फिदा रहते थे, जबकि गुलकी चुपचाप इस फेनोमिना को करीब से देखती थीं। आज, सालों बाद, इक़बाल के सामने को-एक्टर के तौर पर खड़े होना उनके लिए किसी इत्तेफाक से कम नहीं, बल्कि एक फुल-सर्कल मोमेंट जैसा है। गुलकी इसे सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं मानतीं, बल्कि इसे ज़िंदगी का खूबसूरत सबक मानती हैं कि कैसे पुरानी यादें कभी-कभी हकीकत बनकर सामने आती हैं।
अपने अनुभव साझा करते हुए, गुलकी जोशी ने कहा, “कभी-कभी इंडस्ट्री बहुत बड़ी लगती है और कभी-कभी बहुत छोटी। मेरे लिए इक़बाल के साथ काम करना उन दुर्लभ फुल-सर्कल मोमेंट्स में से एक है। इसमें एक खास नॉस्टैल्जिया जुड़ा है, क्योंकि मैंने घर पर उस दौर की कहानियाँ सुनी हैं। आज उनके सामने को-एक्टर के तौर पर खड़ा होना मेरे लिए बेहद अनोखा है। सबसे ज़्यादा मैं उनकी मौजूदगी को महत्व देती हूँ, क्योंकि वे सीन में बहुत सहज और इंस्टिंक्टिव रहते हैं। इससे इमोशनल सीन करना आसान और ईमानदार लगता है। हमारे काम करने के तरीके में आपसी सम्मान है और वही स्क्रीन पर भी दिखता है। यह उन अनुभवों में से एक है, जो याद दिलाते हैं कि ज़िंदगी कैसे अप्रत्याशित तरीके से सही समय पर चीज़ों को जोड़ देती है।”
देखिए ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’, जल्द ही सोनी सब पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: अभिनेत्री प्रियंवदा कांत, जो एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ में लतिका का किरदार निभा रही हैं, अपने समर्पण और बेखौफ अंदाज़ के लिए जानी…
 06 March 2026
मुंबई,  मार्च 2026: सोनी सब का पौराणिक शो ‘गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय’ अब अपने सबसे तीव्र चरण में पहुँच गया है, जहाँ कहानी भगवान शिव के प्रचंड तांडव…
 06 March 2026
मुंबई,  मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की ज़िंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। अन्विता एक ऐसी युवती है, जिसने मुश्किल हालात में अपने…
 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का नया शो ‘यादें’ एक लोकप्रिय इटैलियन ड्रामा डॉक का रूपांतरण है, जो यादों, पहचान और दूसरे मौकों की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में…
 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब के नए शो ‘यादें’ को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के लीड एक्टर इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के…
 06 March 2026
कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्ट की हुई 'द केरल स्टोरी 2' ने 27 फरवरी, शुक्रवार को शाम को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म…
 06 March 2026
एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच कोल्ड वॉर की खबरें गॉसिप गलियारों में हॉट टॉपिक बनी हुई है. ये सारा विवाद यामी गौतम के एक इंस्टा रील को लाइक करने से शुरू…
 05 March 2026
'द केरला स्टोरी 2' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यूज मिले. ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में भी रही. फिल्म डिले…
 05 March 2026
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी…
Advt.