Select Date:

रश्मिका विजय के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचा ये सुपरस्टार, आखिर क्या है वजह?

Updated on 05-03-2026 12:47 PM

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे. लेकिन इन सबके बीच 'ग्लोबल स्टार' राम चरण के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया

दरअसल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे राम चरण को नंगे पैर देखकर हर कोई हैरान रह गया. वो अपनी पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे.

क्या है इसके पीछे की वजह?

सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे. राम चरण को सिर से पैर तक काले कपड़ों में देखा गया और वो बिना जूतों या चप्पल के, यानी नंगे पैर ही वेन्यू पर नजर आए. राम चरण इन दिनों अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं. इस कठिन व्रत के दौरान भक्तों को काले कपड़े पहनने होते हैं और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना पड़ता है. उनकी इसी श्रद्धा और सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है

हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब एक्टर को इस तरह नंगे पैर देखा गया हो. पिछले कई सालों में कई बड़े मौके पर एक्टर इसी तरह दिथाई दिए है. यहां तक की ऑस्कर 2023 में हिस्सा लेने से पहले भी उन्हें इस अवतार में देखा जा चुका है.

अयप्पा दीक्षा' क्या है?

जानकारी के मुताबिक अयप्पा दीक्षा एक अत्यंत कठिन और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है, जिसे भगवान अयप्पा के भक्त उनके दर्शन (सबरीमाला मंदिर की यात्रा) से पहले करते हैं. यह व्रत आमतौर पर 41 दिनों का होता है. इस दौरान भक्त को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है. दीक्षा के दौरान भक्त केवल काले या नीले रंग के वस्त्र ही पहनते हैं. इस अवधि में भक्त जूते या चप्पल का त्याग कर देते हैं और हर जगह नंगे पैर ही जाते हैं, जैसा कि राम चरण को रिसेप्शन के दौरान देखा गया. इसके अलावा ना तो नॉनवेज खाना होता, ना ही दाढ़ी और बाल कटवा सकते हैं.


भव्य रहा रिसेप्शन

वहीं हैदराबाद का यह रिसेप्शन काफी भव्य रहा. जिसमें कपल के परिवारों ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया. राम चरण के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकार और करीबी दोस्त भी इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: अभिनेत्री प्रियंवदा कांत, जो एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ में लतिका का किरदार निभा रही हैं, अपने समर्पण और बेखौफ अंदाज़ के लिए जानी…
 06 March 2026
मुंबई,  मार्च 2026: सोनी सब का पौराणिक शो ‘गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय’ अब अपने सबसे तीव्र चरण में पहुँच गया है, जहाँ कहानी भगवान शिव के प्रचंड तांडव…
 06 March 2026
मुंबई,  मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की ज़िंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। अन्विता एक ऐसी युवती है, जिसने मुश्किल हालात में अपने…
 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का नया शो ‘यादें’ एक लोकप्रिय इटैलियन ड्रामा डॉक का रूपांतरण है, जो यादों, पहचान और दूसरे मौकों की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में…
 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब के नए शो ‘यादें’ को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के लीड एक्टर इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के…
 06 March 2026
कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्ट की हुई 'द केरल स्टोरी 2' ने 27 फरवरी, शुक्रवार को शाम को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म…
 06 March 2026
एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच कोल्ड वॉर की खबरें गॉसिप गलियारों में हॉट टॉपिक बनी हुई है. ये सारा विवाद यामी गौतम के एक इंस्टा रील को लाइक करने से शुरू…
 05 March 2026
'द केरला स्टोरी 2' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यूज मिले. ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में भी रही. फिल्म डिले…
 05 March 2026
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी…
Advt.