हरसंभव फाउंडेशन द्वारा पुरुषोत्तम मास में सेवा का अनूठा संकल्प,अनाथ बच्चों संग मनाया जन्मोत्सव, वितरित की आवश्यक सामग्री
Updated on
07-06-2026 11:35 PM
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम (अनाथ आश्रम) में निवासरत निराश्रित एवं अनाथ बच्चों के बीच चप्पल, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे, फ्रूटी, लस्सी, पेयजल सहित विभिन्न खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही फाउंडेशन की उपाध्यक्ष के जन्मदिवस को भी बच्चों के साथ आत्मीय वातावरण में मनाया गया। बच्चों के बीच केक काटा गया और सभी बच्चों को केक खिलाकर खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक "हैप्पी बर्थडे" गीत गाकर फाउंडेशन की उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। बच्चों की मुस्कान और उनके साथ बिताए गए स्नेहपूर्ण क्षणों ने कार्यक्रम को भावनात्मक और यादगार बना दिया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। संस्था का प्रयास केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को अपनापन, सम्मान और प्रोत्साहन का भाव देना भी है।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की उपाध्यक्ष नेहा संतोषवार, संयुक्त सचिव रेवती सिंह, सचिव तृप्ति सक्सेना, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, नीतू गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सरिता झा तथा कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सिंह, शकीला खान, महक अंदानी, पूजा जुमरानी, प्रीति तिवारी, जे. अरुणा, भारती शुक्ला, रिंकू देवी, नाज़ छोटी सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बाल आश्रम के शिक्षक, पदाधिकारी तथा लगभग 90 बच्चों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर हरसंभव फाउंडेशन की अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन इस बात का संदेश देता है कि त्योहारों और विशेष अवसरों की वास्तविक सार्थकता तभी है जब उनकी खुशियां समाज के उन वर्गों तक भी पहुंचें, जिन्हें स्नेह, सहयोग और अपनत्व की सबसे अधिक आवश्यकता है। हर संभव फाउंडेशन का यह प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
बिल्हा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र…
राजधानी में बेलगाम रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो…
भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम आरोपी सहदेव मालिक को ओडिशा से रायपुर लेकर…
सुशासन तिहार का जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया है, उसने सरकारी दावों के बीच मैदानी हकीकत को साफ कर दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर से लेकर गांवों तक…