सुशासन तिहार में भारी हंगामा, मंच पर ही भिड़े भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र शुक्ल
Updated on
31-05-2026 02:00 PM
बिल्हा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र शुक्ल के बीच तीखी बहस हो गई। बुनियादी समस्याओं को लेकर हुई इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ गया है।
बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत गोढी में राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के निवारण के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक मौजूद थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।
मंच पर पहुंचते ही कांग्रेसी नेता शुक्ला ने आक्रामक रुख अपनाते हुए क्षेत्र में खाद की किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, पेयजल संकट और सड़कों की बदहाली को लेकर सीधे शासन-प्रशासन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने सुशासन तिहार के आयोजन पर ही सवाल खड़े कर दिए। विपक्षी नेता द्वारा भरे मंच से तीखी आलोचना किए जाने पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भी खुद को रोक नहीं पाए और पूरी तरह आग बबूला हो गए।
उन्होंने कांग्रेस नेता के आरोपों को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया। दोनों नेताओं के बीच मंच पर ही अंगुली दिखा-दिखाकर तीखे वार-प्रतिवार शुरू हो गए, जिससे वहां उपस्थित अधिकारी और ग्रामीण भी सख्ते में आ गए। देखते ही देखते इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
बिल्हा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र…
राजधानी में बेलगाम रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो…
भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम आरोपी सहदेव मालिक को ओडिशा से रायपुर लेकर…
सुशासन तिहार का जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया है, उसने सरकारी दावों के बीच मैदानी हकीकत को साफ कर दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर से लेकर गांवों तक…
रायपुर में बढ़ती महंगाई का असर अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहा। रोजमर्रा में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ, साबुन, तेल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, गैस सिलिंडर, निर्माण सामग्री और…
माकड़ी - उड़ीसा में शुक्रवार रात को पारंपरिक जतरा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसके बाद शनिवार को ग्राम ताम्रावंड में भी जतरा कार्यक्रम आयोजित किया गया,…
राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दुबई से “नसीब बुक” संचालित करने वाले आरोपी सोनू फतनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी…
रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया व बछालीखुर्द के ग्रामीणों से अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत…