Select Date:

बिलासपुर के मस्तूरी में बंद कोल डिपो में महंगे केबल और सामान की चोरी, गार्ड से मारपीट कर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

Updated on 05-06-2026 01:24 PM
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान और पाइप चोरी कर लिया। चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की और उसे डराने-धमकाने के बाद सामान लेकर फरार हो गए। डिपो प्रबंधन की ओर से घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की गई है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है हसिक्योरिटी गार्ड संग मारपीट
मस्तूरी क्षेत्र के कर्रा स्थित हिंद एनर्जी का कोल डिपो पिछले कुछ समय से बंद है। मंगलवार रात कुछ नकाबपोश बदमाश डिपो परिसर में घुस गए और वहां रखे कीमती केबल, लोहे के सामान तथा पाइप को चोरी करने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड की नजर उन पर पड़ गई। गार्ड ने बदमाशों को रोकने और उनकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से गार्ड घबरा गया और बदमाश मौके का फायदा उठाकर चोरी का सामान लेकर फरार हो गए।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा गार्ड ने कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। सूचना मिलते ही हिंद एनर्जी प्लांट के जीएम सत्यदेव प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मस्तूरी थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरचोरी और मारपीट की पूरी घटना डिपो परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ नकाबपोश व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।कंपनी प्रबंधन की इनाम की घोषणाचोरी की घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने भी आरोपित की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए पहल की है।

जीएम सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने घोषणा की है कि चोरी में शामिल बदमाशों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 June 2026
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
 05 June 2026
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
 31 May 2026
बिल्हा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेसी नेता राजेंद्र…
 31 May 2026
राजधानी के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चाय के नाम पर लंबे समय से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि स्टेशन पर 10…
 27 May 2026
राजधानी में बेलगाम रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो…
 27 May 2026
भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम आरोपी सहदेव मालिक को ओडिशा से रायपुर लेकर…
 27 May 2026
सुशासन तिहार का जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया है, उसने सरकारी दावों के बीच मैदानी हकीकत को साफ कर दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर से लेकर गांवों तक…
 26 May 2026
रायपुर में बढ़ती महंगाई का असर अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहा। रोजमर्रा में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ, साबुन, तेल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, गैस सिलिंडर, निर्माण सामग्री और…
 25 May 2026
माकड़ी - उड़ीसा में शुक्रवार रात को पारंपरिक जतरा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसके बाद शनिवार को ग्राम ताम्रावंड में भी जतरा कार्यक्रम आयोजित किया गया,…
Advt.