Select Date:

ईरान ने अपने कुंभकरण को नींद से जगाया, अब दुनिया की धड़कन बंद करने की तैयारी, भारत के लिए भी आफत

Updated on 18-07-2026 09:31 AM
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का परिणाम पूरी दुनिया भुगत रही है. अब इसके और भी व्‍यापक एवं खतरनाक होने की आशंका बढ़ गई है. ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामनेई ने जिस रेजिस्‍टेंस फ्रंट को तैयार किया था, अब उसको एक्टिव करने का समय आ गया है. दरअसल, तेहरान की ओर से यमन के हूती विद्रोहियों को यह संदेश भिजवाया गया है कि यदि अमेरिका की ओर से उसके क्रिटिकल एसेट्स (ऑयल प्‍लांट और अन्‍य महत्‍वपूर्ण इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर) पर किसी भी तरह का अटैक किया गया तो वह लाल सागर को शिपिंग के लिए बंद कर दे. रेड सी में ही बाल-अल-मंदेब स्‍ट्रेट (Bab el-Mandeb Strait) स्थित है. होर्मुज स्‍ट्रेट के बाद यदि इस समुद्री गलियारे में भी जहाजों का आवागमन प्रभावित होता है तो यह पूरी दुनिया में तेल और गैस की सप्‍लाई के लिहाज से काफी विनाशकारी हो सकता है. यह भारत के लिए भी चिंता का सबब बन सकता है, क्‍योंकि रूस से तेल आयात इसी रूट से होता है. बता दें कि भारत अपन ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्‍सा होर्मुज जलडमरूमध्‍य से आयात करता है. होर्मुज के बाधित होने से बाब-अल-मंदेब (Bab el-Mandeb) मजबूत वैकल्पिक मार्ग बनकर उभरा है, पर अमेरिका-ईरान के बीच टकराव बढ़ने की स्थिति में हालात बेकाबू हो सकते हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंताओं को और गहरा कर दिया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों से कहा है कि यदि अमेरिका ईरान के बिजली और एनर्जी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर बड़े हमले करता है तो वे लाल सागर (रेड सी) के रणनीतिक बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य को बंद करने की तैयारी रखे. यदि ऐसा होता है तो मध्य पूर्व से दुनिया तक तेल की आपूर्ति के दो सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग एक साथ प्रभावित हो सकते हैं, जिससे वैश्विक तेल संकट और गहरा सकता है. रॉयटर्स ने दो सीनियर ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस योजना पर ईरान के शीर्ष नेतृत्व के भीतर चर्चा हुई और इसका संदेश हूती लीडरशिप तक पहुंचा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हूती संगठन को इस संबंध में औपचारिक रूप से अवगत कराया गया है.
बाल-अल-मंदेब के आसपास मिसाइल और ड्रोन की तैनाती
रॉयटर्स के अनुसार, हूती संगठन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विद्रोहियों ने बाब-अल-मंदेब स्‍ट्रेट के आसपास मिसाइलों और ड्रोन की तैनाती कर दी है और वे हमले शुरू करने के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रतिनिधि यह तय करेंगे कि जलडमरूमध्य को कब और कैसे बंद किया जाए. यदि बाब-अल-मंदेब मार्ग बाधित होता है तो इसका असर पहले की तुलना में कहीं अधिक गंभीर होगा. फरवरी के अंत में होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की कार्रवाई के बाद खाड़ी क्षेत्र से तेल निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ था. इसके बाद लाल सागर ग्‍लोबल ऑयल सप्‍लाई एंड शिपमेंट का प्रमुख वैकल्पिक मार्ग बनकर उभरा. जहाजों की निगरानी करने वाली संस्‍था क्लेपर (Kpler) के आंकड़ों के अनुसार, जून में बाब-अल-मंदेब से प्रतिदिन लगभग 74 लाख बैरल कच्चा तेल गुजरा, जो वैश्विक उत्पादन का करीब 7 प्रतिशत है. एक वर्ष पहले यह मात्रा लगभग 42 लाख बैरल प्रतिदिन थी.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का परिणाम पूरी दुनिया भुगत रही है. अब इसके और भी व्‍यापक एवं खतरनाक होने की आशंका बढ़ गई है. ईरान के दिवंगत…
 17 July 2026
ईरान के चाबहार पोर्ट पर भीषण अमेरिकी हमले में आखिरकार इस पोर्ट का आइकॉनिक मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर ध्वस्त हो गया. इस टावर को गिराने के लिए अमरीकी  ने एक नहीं…
 16 July 2026
अमेरिका ने ईरान पर एक और बड़े हवाई हमले किए हैं. चाबहार, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप समेत कई शहरों में धमाके हुए, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन,…
 15 July 2026
अमेरिका सेना ने बुधवार दोपहर ईरान पर नए हमले किए हैं.अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड(सेंटकॉम) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया ईरान के स्थानीय समय अनुसार दोपहर देढ़ बजे ईरान…
 14 July 2026
इस वक्त भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अपनी दावेदारी मजबूत करने जा रहा है, जो बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य और राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. जब…
 14 July 2026
ईरान ने नए सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं दिखे थे और तब से ही उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई…
 13 July 2026
पाकिस्तान सिंधु जल संधि को रोकने और पानी संकट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करता है लेकिन हकीकत ये है कि ये देश खुद अपने पापों से…
 13 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने ईरान को साफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान के लिए मिसाइलें लोडेड और लॉक्ड हैं. यह…
 12 July 2026
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक नाव दुर्घटना में तमिलनाडु के दस लोगों समेत कुल 15 भारतीयों की मौत हो गई.भारतीय दूतावास ने बताया कि मरने…
Advt.